14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी की बहन से हुई मोहब्बत, परिवार राजी नहीं हुआ तो कर दी हत्या

एकतरफा प्यार में युवक ने भाभी की बहन को मार डाला...सीसीटीवी में दिखा आरोपी..पुलिस तलाश में जुटी

2 min read
Google source verification
gwl.jpg

ग्वालियर. एकतरफा प्यार और शादी की चाह में ग्वालियर में एक युवक ने अपनी भाभी की बहन की घर में घुसकर हत्या कर दी। घटना जनकगंज इलाके के निंबालकर की गोठ की है। युवती की हत्या करने वाले आरोपी की तस्वीरें घर के पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हुई हैं जिनके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना सुबह 5.15 बजे की है जब युवती के घरवाले ड्यूटी पर गए थे और जब लौटकर आए तो युवती को मृत पाया। गला घोंटकर युवती की हत्या की गई है।

एकतरफा प्यार में मौत का वार
जानकारी के मुताबिक निंबालकर की गोठ इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की घर में घुसकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती की हत्या साफी (गमछे) से गला घोंटकर की गई है। बताया गया है कि युवती की बड़ी बहन की ससुराल शहर में ही गोल इलाके में है और भाभी का देवर मुकुल युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसने भाभी यानि युवती की बड़ी बहन से भी कई बार उससे शादी कराने के लिए कहा था लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी से नाराज होकर आरोपी मुकुल ने घर में घुसकर अपने ही हाथों से अपनी मोहब्बत का गला घोंट दिया। युवती के परिवार के सभी लोग सफाई कर्मचारी हैं जो घटना के वक्त ड्यूटी पर गए थे और वो घर पर अकेली थी।

यह भी पढ़ें- लड़की ने शक्ल अच्छी न होने पर लड़के का रिश्ता ठुकराया फिर हाइवे पर चले लट्ठ, देखें वीडियो


सीसीटीवी और साफे से मिला सुराग
घटना का पता चलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की तो कुछ ही देर में उसके साथ एक अह0म सुराग लगा है। घर के पास लगे एक सीसीटीवी में मुकुल घर में दाखिल होते और फिर घर से बाहर निकलते ही नजर आ रहा है। लेकिन घर में घुसते वक्त मुकुल के गले में गमछा (साफा) दिख रहा है जबकि लौटते वक्त गमछा नहीं है। जो गमछा युवती के गले में कसा मिला है वो ठीक वैसा ही है जो मुकुल के गले में था। फिलहाल आरोपी मुकुल फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- अवैध संबंध का खौफनाक अंत, महिला ने मिलने बुलाया और मरवा डाला