28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की ने शक्ल अच्छी न होने पर लड़के का रिश्ता ठुकराया फिर हाइवे पर चले लट्ठ, देखें वीडियो

बचपन में तय हुआ था लड़का-लड़की का रिश्ता...हाइवे पर हुआ जमकर 'झगड़ा'..5 घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Jul 2022, 6:45 PM IST

rajgarh.jpg

राजगढ़. राजगढ़ में हाइवे पर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के लोग लाठी लेकर एक दूसरे पर हमला करते रहे और गुजरने वाले लोग उन्हें देखते रहे। कुछ लोगों ने मोबाइल पर वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला राजगढ़ जिले के जीरापुर गांव का है जहां झगड़ा प्रथा को लेकर दो पक्षों में हाइवे पर झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि बचपन में तय हुई शादी को लड़की के द्वारा तोड़े जाने के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने झगड़े की मांग की थी जिसके कारण दोनों पक्षों में ये मारपीट हुई।

हाइवे पर 'झगड़ा', जमकर चले लट्ठ
बताया गया है कि जीरापुर गांव के रहने वाले एक युवक की शादी बचपन में ही रघुनाथपुरा की लड़की के साथ परिवारवालों ने तय कर दी थी। लेकिन अब जब लड़के-लड़की की शादी का वक्त आया तो लड़की ने ये कहकर शादी से इंकार कर दिया कि लड़के की शक्ल सूरत अच्छी नहीं है। इस बात को लेकर लड़के के परिवार के लोगों पहले तो नाराजगी जाहिर की और फिर भी जब बात नहीं बनी तो झगड़ा प्रथा के तहत लड़के वालों ने पैसों की डिमांड की। लड़की वालों ने पैसे देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद खत्म होने के बाद लड़के पक्ष के लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जा रहे थे इसी दौरान राजगढ़ के बस स्टैंड के पास पहले तो दोनों पक्षों के लोगों ने शराब पी और एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट तक पहुंच गया और फिर बस स्टैंड के पास ही हाइवे पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लट्ठ चले। मारपीट की घटना में लड़के पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अवैध संबंध का खौफनाक अंत, महिला ने मिलने बुलाया और मरवा डाला

क्या है झगड़ा प्रथा?
झगड़ा आदिवासी समाज की एक कुप्रथा है जिसमें बच्चों की शादी मां-बाप बचपन में ही तय कर देते हैं और जब बच्चे बड़े होते हैं उनकी शादी कराई जाती है। अगर कोई लड़की या लड़का शादी से इंकार करता है तो सामने वाला पक्ष दूसरे पक्ष से झगड़ा प्रथा के तहत पैसों की डिमांड करता है और पैसों की डिमांड पूरा न होने पर दूसरे पक्ष के लोगों के गांव में जाकर हंगामा और मारपीट करता है। इतना ही नहीं शादी के बाद यदि पति पत्नी को छोड़ देता है या फिर पत्नी पति को छोड़ देती है तो भी झगड़ा प्रथा के तहत पैसों की डिमांड की जाती है।

देखें वीडियो-