19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ने उचट कर मारी लात तो पत्नी ने पीट डाला, सिंगरौली में पानीपुरी के ठेले पर पंगा

Husband Wife Fight: करीब 20 मिनट तक चला हंगामा, तमाशा देखते रहे लोग, पत्नी दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति को पीटा।
2 min read
Google source verification
singrauli marpeet

husband wife fight pani puri stall, पति-पत्नी के बीच लड़ाई (Source-Patrika)

Singrauli Husband Wife Fight: मध्यप्रदेश के सिंगरौली के बैढ़न बाजार में सोमवार शाम को उस वक्त हंगामा मच गया जब पति-पत्नी के बीच पानीपुरी के ठेले के पास पंगा हो गया। पति ने मारपीट शुरू कर दी तो पत्नी ने भी अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी। करीब 20 मिनट तक रोड पर हंगामा चलता रहा और लोग तमाशबीन बनकर सबकुछ देखते और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में था, जिसे पहले पत्नी व रिश्तेदार समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो नहीं माना और इसी कारण नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

पति-पत्नी के बीच पंगा

सोमवार शाम को करीब 4 बजे बैढ़न बाजार में रोजाना की तरह लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी दौरान एक पानीपुरी के ठेले के पास पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। पति-पत्नी के साथ दो रिश्तेदार भी थे, जिनमें एक महिला व एक पुरुष था। पत्नी के साथ दोनों रिश्तेदार मिलकर पति को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इसी दौरान पति ने उचट कर लात मार दी। इसके बाद पत्नी व रिश्तेदारों का भी माथा ठनक गया और तीनों ने मिलकर पानीपुरी के ठेले के सामने ही पति की जमकर पिटाई कर दी।

शराब के नशे में था पति, 20 मिनट तक चला हंगामा

पति-पत्नी और रिश्तेदारों के बीच हो रही मारपीट के कारण बाजार में करीब 20 मिनट तक हंगामा होता रहा। लोगों की भीड़ लग गई और लोग तमाशा देखते व मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। पत्नी का आरोप है कि पति शराब के नशे में था और गाली गलौच कर रहा था। समझाने पर मारपीट करने लगा, रिश्तेदारों ने रोकने की कोशिश की लेकिन नहीं माना जिसके कारण मारपीट हो गई। पत्नी का कहना है कि वो पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।