17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के सिंगरौली में भूकंप के झटके, आखिर यहां दोपहर में ही क्यों कांपती है धरती?

Earthquake : सूबे के सिंगरौली में भूकंप के झटके मेहसूस किए गए हैं। जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है भूकंप का केंद्र
2 min read
Google source verification
Earthquake

भूकंप के झटके (फोटो सोर्स : Patrika File)

Singrauli News :मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। बताया जा रहा है कि, दोपहर 2.12 मिनट पर भूकंप के ये झटके मेहसूस किए गए है। क्षेत्र में झटके मेहसूस किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। कई इलाकें में लोग घरों से बाहर निकलकर खुले इलाकों में खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि, 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट 35 सेकंड पर क्षेत्र में भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए गए हैं। झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। वहीं, जानकारी ये भी है कि, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर गहराई में रिकॉर्ड किया गया है। ये केंद्र सिंगरौली में 24.239 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.502 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया है।

दोपहर 2 से 4 के बीच ही यहां क्यों आता है भूकंप?

इधर, क्षेत्र में आए दिन भूकंप के झटके मेहसूस होते रहते हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों पर गौर करें तो एक और कॉन बात ये सामने आई है कि, भूकंप के ये झटके दोपहर में ही मेहसूस होते हैं। इनमें भी विशेषकर दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच जमीन कांपती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, दोपहर में यहां बड़े पैमाने पर माइनिंग होती है, संभवत: जमीन के कांपने का यही कारण हो। फिलहाल, ये स्पष्ट तर्क नहीं है, ये जांच का विषय है।

सिंगरौली में क्यों बार-बार आते हैं भूकंप के झटके?

एमपी का सिंगरौली जिला ऐसा है, जहां पिछले कई वर्षों से आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यहां 3 से 4 तीव्रता के आसपास के कई भूकंप आमतौर पर आते रहते हैं। इनमें मार्च 2024, मार्च 2025 और जुलाई से सितंबर 2026 की घटनाएं काफी अहम हैं।

पहले इन तारीखों में आ चुके हैं भूकंप

-16 मार्च 2022 को दोपहर 3.09 बजे 15 किमी गहराई में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 3.1 थी।
-26 दिसंबर 2023 को दोपहर 2.50 बजे भी धरती कांपी और देवसर, माड़ा, चितरंगी, बैढ़न में झटके लगे, तीव्रता थी 3.3
-15 मार्च 2024 को एक बार फिर दोपहर 1.48 बजे धरती हिलने लगी और तीव्रता 3.1 मापी गई।
-26 मार्च 2025 को 3.5 तीव्रता का भूकंप दोपहर 3.10 बजे महसूस किया गया।
-27 मार्च 2025 को 3.5 के करीब तीव्रता का भूकप आया था। लोग घरों से बाहर आ गए थे।
-17जुलाई 2026 को शाम 4.03 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया, जो जमीन के 10 किमी भीतर था।
-26 जुलाई 2026 को दोपहर 1.44 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया, जो 10 किमी जमीन के अंदर था।
-8 अगस्त 2026 को दोपहर 2.06 बजे 3.7 तीव्रता मापी गई, जो 7 किमी भीतर जमीन में था।
-30 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप जमीन से 15 किमी नीचे आया था।