चौहान ने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हारे। एसआईआर के पहले भी हारे, एसआईआर के बाद भी हारे। अगर जनता के दिलों में स्थान होता तो कब की सफलता मिल गई होती। अब लगा कि चुनाव में जीत नहीं सकते, जनता जिताएगी नहीं, अराजकता फैलाओ। देश को तोड़ो। और यह लड्डू तभी से फूट रहे हैं, जब बंगलादेश में इस तरह की घटना हुई। भड़काने की कोशिश की जा रही है। भ्रम फैलाकर, झूठ फैलाकर अफवाह फैलाकर। मैंने राहुलजी जैसा झूठ बोलने वाला इंसान नहीं देखा। बाकी यह सब तो मोहरे हैं।