
इंदौर. I LOVE YOU मम्मी पापा..मैं जिंदगी से हारकर अपनी जान दे रही हूं..ये बात लिखकर इंदौर में एक जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। युवती का अपूर्वा है जो मूल रूप से सिवनी के लखनादौन की रहने वाली थी और इंदौर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने के साथ ही इंटर्नशिप भी कर रही थी। रविवार की सुबह अपूर्वा को उसके साथी बेसुध हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने वाली युवती अपूर्वा एमवाय अस्पताल में ही जूनियर डॉक्टर थी और जावरा कंपाउंड स्थित जेडी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। रविवार की सुबह उसकी 8 बजे से इमरजेंसी में ड्यूटी थी लेकिन जब वो समय पर नौकरी पर नहीं पहुंची तो उसके दोस्तों ने उसे फोन किया लेकिन काफी देर तक फोन रिसीव न होने पर दोस्त हॉस्टल में उसके कमरे पर पहुंचे तो देखा कि अपूर्वा बेसुध पड़ी हुई थी। साथी उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए जहां कुछ देर के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
सुसाइड के साथ कमरे में मिले ड्रग के इंजेक्शन
पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें आई लव यू मम्मी पापा और अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी हुई है। पुलिस को कमरे से एनेस्थिसिया व अन्य ड्रग के इंजेक्शन भी मिले हैं जिससे आशंका है कि ओवरडोज की वजह से अपूर्वा की मौत हुई है। अपूर्वा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। अपूर्वा के पिता वकील हैं और साथ ही खेती किसानी का काम करते हैं।
Published on:
24 Jul 2022, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.