27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 11 साल बाद पति के जहन में भरा ‘शक’, रची खौफनाक साजिश

खुद को बेगुनाह साबित करने पति ने किया था जहर खाने का नाटक...आरोपी पति का राजफाश...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Jul 2022, 7:07 PM IST

rewa_2.jpg

रीवा. शक ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां तबाह कर दीं और हंसता खेलता परिवार चंद दिनों में ही पूरी तरह से तबाह हो गया। मामला रीवा का है जहां पत्नी के अफेयर के शक में पति ने ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पति ने पहले तो पीट-पीटकर पत्नी को अधमरा किया और फिर उसे जहर खिला दिया। आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी के जहर खाने और खुद के भी जहर खाने की कहानी पुलिस को बताई लेकिन चार दिन की तफ्तीश में उसके जुर्म का पर्दाफाश हो गया।

पिता ने जताया था हत्या का शक
घटना रीवा के मनगवां की है जहां रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में 21 जुलाई की रात रीवा के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी। शुरुआत में ये बात सामने आई थी कि पति-पत्नी ने जहर खाया है लेकिन महिला के पिता ने दामाद राजकुमार शुक्ला पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के साथ ही हत्या के आरोप लगाए थे। वहीं पति राजकुमार का कहना था कि उसे जहर खाता देख पत्नी ने जहर खाया है। जिससे पत्नी की मौत हो गई जबकि उसे उल्टी हो गई थी।

यह भी पढ़ें- 17 साल की युवती पर आया मौसा का दिल, बोलता- तुम्हारे लिए पत्नी को छोड़ दूंगा

कॉन्सटेबल से अफेयर का था शक
महिला के शरीर पर चोट के निशान थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मारपीट के कारण मौत होने की बात सामने आने के बाद पुलिस को पति राजकुमार पर शक हुआ। पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज की तो पता चला कि राजकुमार नशे का आदी है और कोई कामकाज नहीं करता है। महिला टिफिन सेंटर चलाकर खुद के साथ ही पति व दोनों बेटियों का भरण पोषण करती थी। टिफिन के सिलसिले में ही एक कॉन्सटेबल का कॉन्सटेबल का उसके घर पर आना जाना था और ये बात राजकुमार को पसंद नहीं थी। उसे शक था कि पत्नी का कॉन्सटेबल से अफेयर चल रहा है। इसी शक के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और पति राजकुमार ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की थी और बाद में उसे जहर खिला दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- बेखौफ बदमाश : चाकू की नोंक पर प्यार का इजहार, इंकार करने पर बोला जान ले लूंगा, देखें वीडियो