scriptselfi:सेल्फी के चक्कर में चली गई विदेशी पर्यटक की जान | Foreign tourists die while taking selfies | Patrika News
टीकमगढ़

selfi:सेल्फी के चक्कर में चली गई विदेशी पर्यटक की जान

जेम्स मंदिर की छत के किनारे सेल्फी लेने लगा और उसका पैर फि सल गया, जिससे करीब 30 फुट ऊंचाई से गिर गया।

टीकमगढ़Oct 14, 2017 / 12:32 pm

Rajesh Kumar Pandey

Foreign tourists die while taking selfies

Foreign tourists die while taking selfies

टीकमगढ़/ओरछा. पर्यटन नगरी ओरछा के लक्ष्मी मंदिर में पत्नी के साथ सेल्फी ले रहे पर्यटक की ऊ ंचाई से गिरने से मौत हो गई। घटना में गंभीर घायल पर्यटक को ओरछा तिगैला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की दोपहर इंग्लैंड निवासी पर्यटक रोजर जेम्स (58) पत्नी हेलेरी के साथ ओरछा का ऐतिहासिक पुरातात्विक लक्ष्मी मन्दिर देखने गए थे। विदेशी दंपती दूसरी मंजिल पर फोटोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान जेम्स मंदिर की छत के किनारे सेल्फी लेने लगा और उसका पैर फि सल गया, जिससे करीब 30 फुट ऊंचाई से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मंदिर पर मौजूद पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया गया। पर्यटक की पत्नी हेलेरी ने नजदीकी हॉस्पिटल ले जाने को कहा तो रामराजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि पर्यटक के शव का पीएम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी होगी।

घटनाओं के बाद भी नहीं ले रहे सबक
सेल्फी के चक्कर आए दिन लोगों की जान जा रही है, इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। शासन द्वारा भी लोगों को इस ओर जागरूक किया जा रहा है ऐसी जगहों से सेल्फी न लें जहां से जान का खतरा हो। उंचाईयों से सेल्फी लेने का क्रेज कुछ समय से ज्यादा बढ़ गया है। मोबाइल भी लोग सेल्फी के लिए ही ज्यादा खरीद रहे हैं। प्रशासन को भी ऐसे जगहों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, जहां से सेल्फी लेना खतरनाक साबित हो सकता है। इससे भी कुछ हद तक रोक लगाई जा सकती है और लोगों की जान जाने से बचेगी।

Home / Tikamgarh / selfi:सेल्फी के चक्कर में चली गई विदेशी पर्यटक की जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो