scriptसमर्थन मूल्य खरीदी के लिए बनाए गए ६० केंद्र, ९० फीसदी खाली पड़े वेयर हाउस | Registration date extended till March 31, | Patrika News
टीकमगढ़

समर्थन मूल्य खरीदी के लिए बनाए गए ६० केंद्र, ९० फीसदी खाली पड़े वेयर हाउस

जिले में विभिन्न योजनाओं के १८१ वेयर हाउस ९० फीसदी खाली पड़े है। हाल ही में उसमें ४०३१६० क्विंटल अनाज भरा है। जबकि जिले में सभी प्रकार के वेयर हाउसों की क्षमता ४११४१४० क्विंटल की है। जिसके कारण शासन प्रशासन ने समर्थन मूल्य की तहत अनाज खरीदने के लिए ६० केंद्र बनाए है। यह केंद्र सहकारी और सरकारी समितियों पर बनाए गए है।

टीकमगढ़Mar 18, 2024 / 07:43 pm

akhilesh lodhi

 Registration date extended till March 31,

Registration date extended till March 31,


टीकमगढ़. जिले में विभिन्न योजनाओं के १८१ वेयर हाउस ९० फीसदी खाली पड़े है। हाल ही में उसमें ४०३१६० क्विंटल अनाज भरा है। जबकि जिले में सभी प्रकार के वेयर हाउसों की क्षमता ४११४१४० क्विंटल की है। जिसके कारण शासन प्रशासन ने समर्थन मूल्य की तहत अनाज खरीदने के लिए ६० केंद्र बनाए है। यह केंद्र सहकारी और सरकारी समितियों पर बनाए गए है। जबकि ६ मार्च को उप सचिव ने स्व सहायता समूहों की महिलाओं को खरीदी में शामिल करने के आदेश दिए थे, लेकिन वह आदेश टीकमगढ़ जिले में काम नहीं आ रहा है।
समर्थन मूल्य उपार्जन खरीदी के लिए ६० खरीद केंद्र बनाए गए है। वहीं ३१ मार्च तक पंजीयन की तारीख बढ़ाई गई है। जिसके कारण गेहूं खरीदी का लक्ष्य नहीं आया है। वर्ष २०२२-२३ में ९७३२ क्विंटल और वर्ष २०२३-२४ में २५४१३७.१६ क्विंटल खरीदी की गई थी। सभी योजनाओं के सरकारी वेयर हाउसो की क्षमता ४१ लाख १४ हजार १४० क्विंटल है। जो ९० फीसदी खाली पड़े है। इस वर्ष शासन ने सरकारी वेयर हाउसों पर खरीद केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।
इन योजनाओं के है जिले में वेयर हाउस
जिले में एफसीआई, पीइजी, एमपीडब्ल्यूएलसी, मार्कफेड, हिरेड, जेवीएस, पीइजीकेप, एमपीडब्ल्यूएलसीकेप के १८१ के करीब वेयर हाउस है। सभी वेयर हाउसों की क्षमता ४१ लाख १४ हजार १४० क्विंटल है। अभी हाल ही में ४०३११६० क्विंटल भरे हुए है और ३७ लाख १० हजार ९८० क्विंटल के वेयर हाउस खाली पड़े है। शासन और जिला प्रशासन को सबसे पहले इन सरकारी खाली वेयर हाउसों को भरने की चुनौती है।
यह बढ़ी पंजीयन की तरीख
५ फरवरी से ५ मार्च तक समर्थन मूल्य के पंजीयन कराने की तारीख दी गई थी। पंजीयन कम होने के कारण १० मार्च तारीख बढ़ा दी गई। उसके बाद १६ मार्च तारीख कर दी गई। अब ३१ मार्च तक पंजीयन किए जाएंगे, लेकिन शासन ने ६० खरीद केंद्रों का बनाया है।

६ मार्च को उप सचिव ने स्व सहायता समूहों को खरीदी करने का दिया था आदेश
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव बीके चंदेल ने ६ मार्च को आदेश निकाला था, आदेश में कहा था कि समर्थन मूल्य योजना में महिलाओं की भागीदारी रखी जाए। महिला स्वसहायता समूह और ग्राम संगठनों को उपार्जन, खरीदी का कार्य दिया जाएगा। जिसमें विभिन्न शर्तें दी गई थी, लेकिन इस आदेश को टीकमगढ़ जिले में मान्य नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण जिले में सोसायटी और सहकारी संस्थाओं पर खरीद केंद्र्र बनाए गए है।
फैक्ट फ ाइल
१८१ सभी प्रकार के जिले में वेयर हाउस
४११४१४० क्विंटल की वेयर हाउसों में क्षमता
३७१०९८० क्विंटल खाली वेयर हाउस
४०३१६० क्विंटल से भरे वेयर हाउस

वर्ष 2024
०० अभी कोई लक्ष्य नहीं आया है।
२१३७३ किसानों ने कराया आज तक पंजीयन
2275 रुपए क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य
वर्ष 2023
२५४१३७.१६ क्विंटल गेहूं की खरीदी
21738. किसानों ने कराया पंजीयन
2125 रुपए क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य

वर्ष 2022
९७३२ क्विंटल गेहूं की खरीदी
42679. किसानों ने कराया पंजीयन
2015 रुपए क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य
वर्ष 2021
१८७७०००.८३ क्विंटल गेहूं की खरीदी
60550. किसानों ने कराया पंजीयन
1975 . रुपए क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य
इनका कहना
समर्थन मूल्य के पंजीयन कराने की तारीख ३१ मार्च रख दी है। पंजीयन पूर्ण होने के बाद खरीदी का लक्ष्य रखा जाएगा। ६० खरीद केंद्र सहकारी समिति और सोसायटियों पर बनाए गए है। सबसे पहले सरकारी वेयर हाउसों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।
ललित मेहरा, प्रभारी खाद्य अधिकारी टीकमगढ़।

Home / Tikamgarh / समर्थन मूल्य खरीदी के लिए बनाए गए ६० केंद्र, ९० फीसदी खाली पड़े वेयर हाउस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो