7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू ट्रैक्टर ने 2 बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 9 साल की बच्ची समेत युवक की मौत, 3 अन्य घायल

-ट्रैक्टर ने दो बाइकों को मारी टक्कर-9 साल की बच्ची के साथ 1 युवक की मौत-घटना में तीन अन्य लोग भी घायल-जिला अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 May 2022, 3:24 PM IST

News

बेकाबू ट्रैक्टर ने 2 बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 9 साल की बच्ची समेत युवक की मौत, 3 अन्य घायल

टीकमगढ़. मधय् प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के झांसी हाइवे के राम नगर तिगैला के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। बता दें कि, घटना शुक्रवार देर शाम को घटी था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को 9 साल की बच्ची समेत एक युवक की मौत हो गई।


पहली बाइक पर इस घटना में टीकमगढ़ निवासी 55 वर्षाय भरत कुशवाहा, 30 वर्षीय भारती कुशवाहा, 9 वर्षीय बच्ची साधना कुशवाहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए महेबा जा रहे थे और आलमपुरा निवासी दूसरी बाइक पर 45 वर्षीय रघुवीर घोष, 35 वर्षीय श्री कुशवाहा ये बिलगाएं से मिठाई बनाकर अपने घर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- पिछड़ा वर्ग पर चुनावी रण : भाजपा बोली- हमने OBC का PM-CM बनाया, कांग्रेस का दाव- 27% आरक्षण देंगे


108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल

तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों बाइकों के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलेट संदीप चौबे और ईएमटी देवेन्द्र यादव के द्वारा घटना में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। जिला अस्पताल टीकमगढ़ में उपचार के दौरान 9 साल की बच्ची साधना कुशवाहा के साथ एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल, घटना में घायल 3 लोगों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस अब ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है।