scriptअयोध्या मंदिर निर्माण: घर-घर जलाएंगे दीपक, मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन | Ayodhya temple burn lamps on land worship building | Patrika News
टोंक

अयोध्या मंदिर निर्माण: घर-घर जलाएंगे दीपक, मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन

अयोध्या में 5 अगस्त को होने जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर जिले भर में बुधवार रात्रि को लोग अपने घरों सहित दुकानों, कार्यस्थलों, फैक्ट्रियों व कारखानों में दीपावली के पर्व की तरह दीपक प्रज्वलित करेंगे।
 

टोंकAug 04, 2020 / 09:39 pm

pawan sharma

अयोध्या मंदिर निर्माण: घर-घर जलाएंगे दीपक, मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन

अयोध्या मंदिर निर्माण: घर-घर जलाएंगे दीपक, मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन

टोंक. भारतीय जनता पार्टी टोंक की वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा की अध्यक्षता में हुई। इसमे अयोध्या में 5 अगस्त को होने जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जिला मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदियों के बाद आनंद का यह क्षण प्राप्त हुआ है। यह क्षण उल्लास, गौरव व करुणा का है।
उन्होंने कहा कि आसपास के मंदिरों में दिए जलाना, हवन, यज्ञ, रामधुनी, सत्संग, कीर्तन, रोशनी, आतिशबाजी, सुंदर कांड, रामायण पाठ आदि कार्य करना चाहिए। बैठक में जिला महामंत्री रामनिवास गुर्जर, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, रेखा जैन आदि शामिल थे।

घर-घर जलाएंगे दीपक
निवाई. शहर में बुधवार रात्रि को लोग अपने घरों सहित दुकानों, कार्यस्थलों, फैक्ट्रियों व कारखानों में दीपावली के पर्व की तरह दीपक प्रज्वलित करेंगे। बजरंग दल सह संयोजक राकेश खारोल ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मस्थान सरयू के तट अयोध्या की भूमि पर भगवान राम के मंदिर निर्माण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सान्निध्य में भूमिपूजन किया जाएगा। इसी प्रकार गौ सेवा दल द्वारा श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को लेकर बुधवार को इंदिरा विस्तार कॉलोनी में स्थित गौशाला में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करके 511 दीप प्रज्वलित किया जाएगा। यह जानकारी अनिल जाट एवं शंकरलाल किवाड़ा ने दी है।
मंदिरों में होंगे आयोजन

भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता व जिला मंत्री हेमराज स्वर्णकार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को श्रीराम मन्दिर की नींव स्थापना पर दीप प्रज्जवलित करने के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में दीपक, तेल एवं बाती का वितरण किया गया। मंगलवार को कंकाली माता मंदिर, गोपीनाथ जी मन्दिर, मोरया के बालाजी, चारभुजा नाथ मंदिर, अग्रवाल जैन मंदिर, मंडी के लक्ष्मीनारायणजी मंदिर एवं जैन मंदिर सहित कई मंदिरो में दीपक एवं बातियों को वितरण करके दीप जलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर परशराम कुमावत, कैलाश विजय, रामचरण पारीक, मनोज पाटनी, राजेश चौधरी, एडवोकेट रमेश शर्मा, कर्णसिंह राजावत, मदन भडाणा, डॉ. तेजभंवर सिंह, कमलेश सैनी, योगेश जैन, लक्षमण खटाणा, ओम वर्मा, छत्रधारी शर्मा, रामबाबू स्र्वणकार एवं नंदन पारीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Home / Tonk / अयोध्या मंदिर निर्माण: घर-घर जलाएंगे दीपक, मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो