scriptस्मैक बेचते बाईक सवार एक को किया गिरफ्तार | Bike rider arrested for selling smack | Patrika News
टोंक

स्मैक बेचते बाईक सवार एक को किया गिरफ्तार

पुरानी टोंक थाना पुलिस ने स्मैक बेचते बाईक सवार एक जने को गिरफ्तार कर लिया।
 

टोंकOct 16, 2021 / 07:58 am

pawan sharma

स्मैक बेचते बाईक सवार एक को किया गिरफ्तार

स्मैक बेचते बाईक सवार एक को किया गिरफ्तार

टोंक. पुरानी टोंक थाना पुलिस ने शुक्रवार को स्मैक बेचते एक जने को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ के सेवन व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत किया है। इसके तहत पुलिस ने 34 ग्राम स्मैक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुरानी टोंक थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद शकूर निवासी धर्मकांटे के पीछे कालीपलटन है। उन्होंने बताया कि पुरानी टोंक थाना पुलिस ने अभियान के तहत पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी।
इस दौरान पुलिस का जाप्ता देख कर एक जना मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसकी तलाश ली तो उसके पास से 34 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अवैध बजरी परिवहन में आरोपी गिरफ्तार
सोप. थाना पुलिस ने बजरी खनन व परिवहन के मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार विगत माह 8 जून को गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया था। सोप थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान टै्रक्टर चालक मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के दर्ज मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ट्रैक्टर-चालक मोजीराम मीणा निवासी पलसा की ढाणी ग्राम देवली थाना अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है।

Home / Tonk / स्मैक बेचते बाईक सवार एक को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो