scriptखीर प्रसाद का वितरण:श्रद्धालुओं का लगा तांता, मनाई शरद पूर्णिमा | Distribution of Kheer Prasad: Attitude of devotees, celebrated Sharad | Patrika News
टोंक

खीर प्रसाद का वितरण:श्रद्धालुओं का लगा तांता, मनाई शरद पूर्णिमा

शरण पूर्णिमा के तहत मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं को खीर का वितरण किया गया। वहीं भगवान की झांकियां सजाईगई।

टोंकOct 15, 2019 / 10:18 am

MOHAN LAL KUMAWAT

  Distribution of Kheer to the devotees

पलाई में तेजाजी के मन्दिर में आधी रात को खीर का सेवन करते श्रद्धालु।

टोंक. शरण पूर्णिमा Sharan Purnima के तहत मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ Crowd of devotees रही। श्रद्धालुओं को खीर का वितरण Distribution of Kheer to the devotees किया गया। वहीं भगवान की झांकियां सजाई Lord’s Tables Decorated गई।
read more : video : रथयात्रा निकाली: भगवान शांतिनाथ की सोने के कलशों से व्रहद शांति धारा
लाम्बाहरिसिंह. शरद पूर्णिमा को लेकर कस्बे समेत आसपास के गांवों स्थित मंदिरों में रविवार देर शाम फूल बंगला झांकियां सजा Flower bungalow tableaux decorating धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कस्बे में आनन्द हरिओम आश्रम संचालक संत अवध बिहारी दास ने बताया कि मंत्रोच्चार के साथ बालाजी की झांकी सजाकर Decorating the tableau of Balaji संगीतमय सुन्दकाण्ड पठन किया गया।
read more : छात्राओं व शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज, फिर भी स्कूल में ही पदस्थापित

गायक पवन पालीवाल, भरत शर्मा, बंटी सोनी समेत अन्य ने रामधुन की। मध्य रात महाआरती कर 51 किलो दूध से बने खीर प्रसाद का भोग लगा प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान जिला परिषद सदस्य रूपचन्द आकोदिया, भाजपा बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ संयोजक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चन्द वैष्णव, माहेश्वरी समाज तहसील अध्यक्ष राजेश बल्दवा, महेन्द्र आदि मौजूद थे।

इसी प्रकार बालाबेरी बालाजी मंदिर पुजारी कमल किशोर पाराशर ने बताया कि बालाजी की झांकी सजा खीर प्रसाद का भोग लगा वितरण किया गया। क्षेत्र के भोपालाव स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में हरिओम मण्डल के तत्वावधान में मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर झांकी सजाई गई। वार्ड पंच गणेश गुर्जर ने बताया कि महाआरती कर खीर का वितरण किया।
read more : मालपुरा कर्फ्यू में ढील के बाद बढ़ी चहल-कदमी, आज सुबह 6 से शाम 6 बजे तक रहेगी12 घंटे की ढील
निवाई. भगवान राधागोपीनाथ के मंदिर में रविवार रात शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। भगवान राधागोपीनाथ व राधाजी रूकमणीजी को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकालकर लकड़ी के सिंहासन पर विराजित किया गया। इससे पूर्व भगवान गोपीनाथ का पंचगव्य व पंचामृत से अभिषेक कर शरद की श्वेत पोशाक धारित करा शृंगार किया।
बाद में फूल बंगले की झांकी सजाकर शरद आरती की गई। भगवान की महाआरती के बाद सभी को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इधर, चारभुजानाथ मंदिर, राधादामोदर मंदिर, गोपाल मंदिर, नया मंदिर, मुरलीमनोहर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में शरद महोत्सव मनाया गया। झिलाय स्थित गोपालजी व बंशीवारे मंदिर में भी शरद पूर्णिमोत्सव मनाया गया।

पलाई. कस्बे के भूतेश्वर महादेव मन्दिर में देर रात तक कलाकारों ने भजन व सत्संग का आयोजन किया।

 Distribution of Kheer to the devotees

Home / Tonk / खीर प्रसाद का वितरण:श्रद्धालुओं का लगा तांता, मनाई शरद पूर्णिमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो