scriptधार्मिक कार्यक्रम: गुरु बिना मनुष्य जीवन अधूरा | Religious Program: Guru Without Man Life Incomplete | Patrika News
टोंक

धार्मिक कार्यक्रम: गुरु बिना मनुष्य जीवन अधूरा

कोटडी में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इसके तहत राधे बाबा के गुरु संत पुरुषोत्तमदास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा इस सांसारिक युग में गुरु बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है।

टोंकJul 19, 2019 / 12:27 pm

MOHAN LAL KUMAWAT

Guru Purnima Festival

टोडारायसिंह सांवरिया सेठ धाम कोटडी में गुरुवार को संत के चरण वंदन करते साधक।

टोडारायसिंह. अखिल भारतीय निर्मोही अनि अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता National spokesperson संत राधे राधे बाबा के सान्निध्य में सावरिया सेठ धाम कोटडी में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव Guru full moon festival मनाया गया। इसके तहत राधे बाबा के गुरु संत पुरुषोत्तमदास के चित्र पर माल्यार्पण Wreath किया गया।
read more : पानी की निकासी नहीं होने से कॉलोनी के लोग परेशान

उन्होंने कहा इस सांसारिक युग Worldly era में गुरु बिना मनुष्य का जीवन अधूरा Man’s life incomplete है। इस दौरान टोडारायसिंह, केकड़ी, भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़़, मालपुरा, लाम्बाहरिसिंह, जूनिया, मध्यप्रदेश समेत अन्य क्षेत्र के साधको ने गुरू पूर्णिमा महोत्सव Guru Purnima Festival में हिस्सा लिया तथा सामूहिक भोज में प्रसादी ग्रहण की।
read more : धार्मिक कार्यक्रम: मालपुरा में आचार्य व निवाई में मुनि का हुआ मंगल प्रवेश
विवेक से मनुष्य पशु से श्रेष्ठ- प्रभाकर
निवाई. गांव लुणेरा स्थित संन्यास आश्रम में संत विवेकानंदगिरी के सान्निध्य में चल रहे चल रहे सनातन धर्म प्रचार ज्ञान यज्ञ में कबीर वाणी के उपदेशक सद्गुरु प्रभाकर ने कहा कि विवेक विचार के कारण ही मनुष्य पशु से श्रेष्ठ होता है। इनके अभाव मे जीवन नारकीय हो जाता है।
उन्होंने कहा कि जो गुरु शिष्य का धन तो ग्रहण करते है किन्तु उसे दु:ख मुक्ति का उपाय नहीं बताते ऐसे गुरु नर्क के भागी होते हैं। इस दौरान संत सुबोध, गुरुबोध, सुधीर, संतोष तथा साध्वी विशाखा ने भी प्रवचन दिए। रामबिलास लांगड़ी ने बताया कि यज्ञ का समापन शुक्रवार सुबह 9 बजे होगा। इसमें यज्ञ हवन व महाप्रसादी Yagya Havan and Mahaprasad का वितरण किया जाएगा।
read more : बनास नदी में दिनरात चल रहा है बजरी का अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलक्टर से की शिकायत
जनकल्याण का लेकर यज्ञ में दी आहूतियां
रानोली कठमाणा. रानोली के हनीफगंज मार्ग स्थित राधा माधव धाम पर संत रामदास महात्यागी के सान्निध्य में भक्तों द्वारा जन कल्याणार्थ हवन Public welfare haven का आयोजन हुआ। इसमें 5 किलो घी की आहूतियां देकर पर्यावरण शुद्धि के साथ क्षेत्र में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
इस दौरान आस-पास से आए श्रद्धालुओं worshipers ने संत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सामूहिक प्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस मौके हरिराम यादव, मुरलीधर यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो