scriptBIGG BOSS 12: बिहार के दीपक ठाकुर के भोलेपन पर उठे सवाल! कहा- घर में आने की एक्साइटमेंट, पचा नहीं पा रहे… | BIGG BOSS 12 NEHA PENDSE QUESTION ON DEEPAK THAKUR | Patrika News
TV न्यूज

BIGG BOSS 12: बिहार के दीपक ठाकुर के भोलेपन पर उठे सवाल! कहा- घर में आने की एक्साइटमेंट, पचा नहीं पा रहे…

जहां एक तरफ दीपक दर्शकों के चहेते बनते जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में उनपर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं।

Sep 18, 2018 / 12:28 am

Amit Singh

BIGG BOSS 12

BIGG BOSS 12

‘बिग बॉस’ के घर में पहले दिन से ही तकरार शुरू हो गई है। घर में अभी सभी कंटस्टेंट्स की एंट्री हुई ही थी की इसी बीच कंटस्टेंट्स के बीच नोक-झोक की शुरुवात भी हो गई है। दरअसल शो में बिहार के सिंगर दीपक ठाकुर के मस्तमौला अंदाज पर सवाल उठ गए हैं। यह सवाल एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने उठाया है। दरअसल घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हीना खान और हितेन तेजवानी ने अपने सवालों से घर का माहौल थोड़ा गर्म कर दिया।

37 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर ‘बिग बॉस’ में पहुंचे भजन सम्राट तो मचा तहलका, ऐसे उड़ा मजाक

https://twitter.com/tentej?ref_src=twsrc%5Etfw

उठे सवाल
जहां एक तरफ दीपक दर्शकों के चहेते बनते जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ‘बिग बॉस’ के घर में उनपर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। पहले एपिसोड में ही कंटस्टेंट नेहा पेंडसे ने दीपक पर और उनकी पार्टनर उर्वशी वाणी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि शायद छोटे जगह से यहां पर आने की इन्हें इतनी ज्यादा एक्साइटमेंट है कि अभी तक ये उसी में खोए हुए हैं। ये यहां बिना किसा प्लानिंग से आए हैं। साथ ही किसी भी चीज में इनवाल्व भी नहीं होते हैं और ना ही इनका किसी भी चीज में एफर्ट है। जिसके जवाब में दीपक ने कहा, कुछ दिनों में दिखेगा नेहा का असली रुप।

 

https://twitter.com/hashtag/DeepakThakur?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कौन हैं दीपक ठाकुर
बता दें कि दीपक ठाकुर ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में ‘फ्रस्टियाओ नहीं मोरा’ गाना गाया था। इसके साथ ही उन्होंने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ‘मुक्काबाज’ में भी गाना गाया है।शो में वो अपनी फैन उर्वशी वाणी के हिस्सा लिए हैंं। उर्वशी उन्हें फेसबुक पर मिली। दीपक ने बिग बॉस प्रीमियर एपिसोड में भी सलमान से एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि, मैंने आपको इंस्टाग्राम पर हजारों मैसेजेस भेजे हैं। साथ ही सलमान की हर फिल्म का गाना भी रिकॉर्ड कर भेजा।

No data to display.

Home / Entertainment / TV News / BIGG BOSS 12: बिहार के दीपक ठाकुर के भोलेपन पर उठे सवाल! कहा- घर में आने की एक्साइटमेंट, पचा नहीं पा रहे…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो