नई दिल्ली: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में आए दिन नए ट्विस्ट आते रहते हैं। शो को टेलीकास्ट हुए काफी वक्त हो चुका है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ता भी काफी गहरा हो गया है। इस बीच अगर कोई घर से एविक्ट होता है तो हर कोई दुखी हो जाता है। इस वीकेंड के वार में जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) के एविक्ट होने की खबर आ रही है। वह शो की मजबूत दावेदार थीं। ऐसे में इस खबर से हर कोई हैरान है।
दरअसल, शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन और एली गोनी में से कोई एक बेघर होने वाला है। कंटेस्टेंट का नाम लेते वक्त खुद शो के होस्ट सलमान खान की भी आंखों में आंसू आ जाते हैं। अली गोनी और जैस्मीन भी एक-दूसरे से गले मिलकर खूब रोते हैं। ऐसे में खबर है कि जैस्मीन आज घर से एविक्ट हो जाएंगी।
जैस्मीन के बेघर होने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके समर्थन में ट्वीट करना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि अब तक उनके सपोर्ट में 2 मिलियन से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं। फैंस का कहना है कि बिग बॉस के मेकर्स उन्हें शो पर वापस बुलाएं। वरना वो शो को नहीं देखेंगे। सोशल मीडिया पर #BringJasminBhasinBack ट्रेंड कर रहा है।
Jass fans as we know promo is emotional and can’t believe Biased makers did cheap tactic played with fans and Jass emotions.This is fan power we want Jass back. :(#BringJasminBhasinBack
— ❦𝓢𝓲𝓶𝓪 𝓢❦ 👸🇮🇳💞(NO JASMIN NO BB14) (@Simashah26) January 10, 2021
NO BB WITHOUT JASMIN@ColorsTV@jasminbhasin @BeingSalmanKhan@OrmaxMedia @EndemolShineIND pic.twitter.com/2sAoTYXdzS
Wow this is only for our @jasminbhasin#BringJasminBhasinBack pic.twitter.com/SDispgiBi5
— Team Jasmin Bhasin (@JasminB_Team) January 10, 2021
Who want our Sherni Jasmin To Be Trending In No.1 Position In Twitter Charts...Plz comment below...
— BringJasminBhasinBack (@salehmiddya627) January 10, 2021
Guy's speed bht slow kr diye ho aap log...please increase it...3m kro..zldi..
AND PLEASE FOLLOW ME..FOR OUR JASMIN SUPPORT..@jasminbhasin@TheRealKhabri#BringJasminBhasinBack pic.twitter.com/b5ihHKztEn
Bigboss sir app acting bht bura karte hai ye winner fix krke. Jaise humlog ko reality or drama ka difference hi ni ptta hai lgta huh.. please don't do this. 💔 @ColorsTV @BiggBoss @jasminbhasin #BringJasminBhasinBack
— Anshika Pandey (@Anshika94126939) January 10, 2021
#BringJasminBhasinBack ...we want her back....no bb without jasmin....no bb without jas....super support to jas...we luv u jas....no bb without jasmin Bhasin....we want her back.. pic.twitter.com/OAmI4YX3Hw
— Renu Bala Sharma (@RenuBalaSharma6) January 10, 2021
बता दें कि इस हफ्ते केवल रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन और एली गोनी ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं। उन्हें बिग बॉस ने सजा के तौर पर नॉमिनेट किया था। चारों को नॉमिनेशन पर चर्चा कर रहे थे। ऐसे में आज चारों में से सबसे कम वोट मिलने पर जैस्मीन बाहर हो जाएंगी।