2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस Divya Agarwal के पिता का निधन, एक दिन पहले लोगों से की थी प्रार्थना करने की अपील

दिव्या अग्रवाल ( Divya Agarwal ) ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ बैठे हुए की फोटो शेयर की। इसके कैप्शन में लिखा,'आप हमेशा मेरे साथ हैं... आई लव यू पापा...आपकी आत्मा को शांति मिले।' दिव्या के इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें और उनके परिवार को सांत्वना देते हुए संवेदना व्यक्त की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 28 Oct 2020, 10:41 PM IST

एक्ट्रेस Divya Agarwal के पिता का निधन, एक दिन पहले लोगों से की थी प्रार्थना करने की अपील

एक्ट्रेस Divya Agarwal के पिता का निधन, एक दिन पहले लोगों से की थी प्रार्थना करने की अपील

मुंबई। कोरोना के चलते देशभर में कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कुछ कोरोना संक्रमण ( Covid-19 ) से जीत गए, तो कुछ ये जंग हार गए। टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ( Divya Agarwal ) के पिता भी कोरोना से जंग हार गए हैं। यह जानकारी दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ( Social Media Account ) पर फैंस से शेयर की है।

यह भी पढ़ें : इस साल बॉलीवुड को इन कारणों से होगा अरबों का नुकसान, आंकड़ा सुन नहीं होगा यकीन

पिता के निधन के बाद दिव्या ने सोशल मीडिया पर पिता के साथ बैठे हुए की फोटो शेयर की। इसके कैप्शन में लिखा,'आप हमेशा मेरे साथ हैं... आई लव यू पापा...आपकी आत्मा को शांति मिले।' दिव्या के इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें और उनके परिवार को सांत्वना देते हुए संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर को मिला इच्छाधारी नागिन का रोल, लोगों ने फोटो एडिट कर बताया 'ऐसी दिखोगी'

'कृपा करो नानक देव जी'

एक्ट्रेस के पिता पिछले कुछ समय से बीमार थे। हालांकि इन दिनों उनकी हेल्थ काफी डाउन हो गई थी। एक्ट्रेस ने पिता की बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा था, 'कृपा करो नानक देव जी। मैं सभी से गुज़ारिश करती हूं कि मेरे पिता के लिए शाम को 5 बजे प्रार्थना करें। एक साथ प्रार्थना करने से वास्तव में मददगार होगा। मुझे नहीं पता कि कितने धर्म होते हैं। मैं बस इतना जानती हूं कि ईश्वर है। ईश्वर से प्रार्थना कीजिए। मैंने सब कुछ करके देख लिया, जो सम्भव था और मैं रुकने वाली नहीं। कृपया प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत ने साधा इन बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना, कहा- निकिता की मौत पर चुप क्यों हैं

पॉपुलर एक्टर का मिला अवॉर्ड

गौरतलब है कि दिव्या टीवी शोज और वेबसीरीज में नजर आती हैं। उन्होंने 2017 में एमटीवी के शो स्प्लिट्स विला में भाग लिया। खास बात ये रही कि वह रनर अप बनीं और प्रियांक शर्मा विनर बने। दिव्या की वेब सीरीज स्पेस में एंट्री 'रागिनी-एमएमएस-रिटर्न्स' से हुई। इसके दूसरे सीजन में वह लीड रोल में नजर आईं। इसके लिए दिव्या को पॉपुलर एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड भी मिला था।

कोरोना से जंग हारे ये सेलेब्स

गौरतलब है कि हाल ही में गुजराती अभिनेता और राजनेता नरेश कनोडिया का निधन कोरोना संक्रमण से हो गया। इससे पहले जुलाई में, कन्नड़ अभिनेता हुलिवाना गंगाधर का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। वे 70 वर्ष के थे। अगस्त में, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भाई असलम खान का कोरोना संक्रमण के चलते 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सितंबर में, उड़ीया अभिनेता अजीत दास का भी कोरोना से पीड़ित होने के चलते निधन हो गया था।