scriptहिना खान ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूयॉर्क में ‘इंडिया डे परेड’ में शामिल होने वाली बनीं पहली टीवी एक्ट्रेस | hina khan becomes first tv actress to be invited india day parade nyk | Patrika News
TV न्यूज

हिना खान ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूयॉर्क में ‘इंडिया डे परेड’ में शामिल होने वाली बनीं पहली टीवी एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर हिना के फैंस ने इस खबर को शेयर भी किया है। इसी के साथ हिना टीवी की ऐसी पहली एक्ट्रेस बन गई हैं ….

मुंबईAug 08, 2019 / 05:17 pm

Shaitan Prajapat

hina khan

hina khan

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस हीना खान ने अपने शानदार अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बना ली है। पिछले दिनों उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने का मौका मिला था। अब उनके नाम पर एक नया सम्मान और जुड़ गया है। हिना खान को न्यूयॉर्क में हो रहे इंडिया डे परेड के लिए इनवाइट किया गया है।

hina khan

सोशल मीडिया पर हिना के फैंस ने इस खबर को शेयर भी किया है। इसी के साथ हिना टीवी की ऐसी पहली एक्ट्रेस बन गई हैं जिन्हें ये मौका मिल रहा है। बता दें कि ‘इंडिया डे परेड’ में हजारों भारतीय शामिल होते हैं। हिना खान के फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को मिले इस सम्मान पर गर्व महसूस कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस उपलब्धि की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

https://twitter.com/eyehinakhan?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि कि न्यूयॅार्क में 18 अगस्त को होने जा रहे इंडिया डे परेड में सैन्य बलों के पराक्रम और बलिदान को सम्मानित किया जाएगा। खास बात ये है कि वो भारतीय टीवी की पहली महिला एक्ट्रेस होंगी जो इस ‘डे परेड’ में शामिल होंगी। पिछले साल भी भारत की कई मशहूर हस्तियां इस परेड में शामिल हुई थीं। इस बार भी कई मशहूर सितारें मुख्य अतिथि बनके शामिल होंगे जो हैं, सुनील शेट्टी, हिना खान, और नेशनल बास्केटबॉल ऐसोसिएशन के आयुक्त एडम सिल्वर।

hina khan

Home / Entertainment / TV News / हिना खान ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूयॉर्क में ‘इंडिया डे परेड’ में शामिल होने वाली बनीं पहली टीवी एक्ट्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो