scriptफिर टीवी पर लौटेंगे अर्शी-हितेन, होगा सिर्फ रोमांस… | Hiten Tejwani Arshi Khan to come together for a TV show | Patrika News
TV न्यूज

फिर टीवी पर लौटेंगे अर्शी-हितेन, होगा सिर्फ रोमांस…

दोनो एक बार फिर टीवी पर रोमांस करते नजर आएंगे।

Feb 02, 2018 / 02:45 pm

Mahendra Yadav

Arshi and Hiten

Arshi and Hiten

बिग बॉस 11 की सुपरहिट जोड़ी फिर से धूम मचाने को तैयार है। जी हां हम बात कर रहे हैं अर्शी खान और हितेन तेजवानी की। यह जोड़ी टीवी पर कमबैक करने जा रही है। दोनो एक बार फिर टीवी पर रोमांस करते नजर आएंगे। बता दें कि यह जोडी चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 में काफी लोकप्रिय रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्शी और हितेन एकता कपूर के नए शो में नजर आ सकते हैं। वहीं मीडिया में इस तरह की भी खबरें आ रही हैं कि अर्शी बॉलीवुड में डेब्यू में करने जा रही है। साथ ही खबरें हैं कि अर्शी बाहुबली हीरो प्रभास के ओपोजिट किसी फिल्म में नजर आ सकती है।

हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अब बताया जा रहा है कि अर्शी और हितेन टीवी पर कमबैक कर सकते हैं। बता दें कि यह कोई रोमांटिक या सास बहू ड्रामा नहीं होगा। दोनों एक साथ बॅाक्स क्रिकेट लीग के नए सीजन में नजर आ सकते हैं। हालांकि दोनो एक ही टीम में होंगे यह कहना मुश्किल है लेकिन अर्शी इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अर्शी का कहना है कि उन्हें क्रिकेट से प्यार है और बीसीएल में मैं ज्यादा से ज्यादा शतक बनाने की प्लानिंग कर रही हैं।

फिर टीवी पर लौटेंगे अर्शी-हितेन, होगा सिर्फ रोमांस...

वहीं हितेेन एक वेब सीरीज करने जा रहे हैं। अर्शी खान खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। इसके साथ वह विकास गुप्ता के किसी टीवी शो या वेबसीरीज में भी दस्तक दे सकती हैं। इनके अलावा बिग बॉस के अन्य सदस्य भी किसी ना कियी नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। सपना चौधरी जल्द ही अभय देओल की फिल्म ‘नानू की जानू’ में अभिनय करती हुई नजर आएंगी।

फिर टीवी पर लौटेंगे अर्शी-हितेन, होगा सिर्फ रोमांस...
बिग बॉस की एक अन्य कंटेस्टेंट बंदगी कालरा भी बिग स्टार की फिल्म में जल्द नजर आएंगी। हालांकि अभी तक उन्होंने इस फिल्म के नाम और कास्ट का खुलासा नहीं किया है। प्रियांक विकास गुप्ता की एकता कपूर की एक वेबसीरीज में नजर आ सकते हैं। बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे पहले से ही विकास गुप्ता के साथ वेबसीरीज करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ उनका फोकस बॅालीवुड पर होगा।

Home / Entertainment / TV News / फिर टीवी पर लौटेंगे अर्शी-हितेन, होगा सिर्फ रोमांस…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो