scriptSuper Dancer Chapter 3 : गोविंदा-शिल्पा ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख दबा लेंगे दांतों तले उंगली | super dancer chapter 3 shilpa shetty and govinda dancing video viral | Patrika News
TV न्यूज

Super Dancer Chapter 3 : गोविंदा-शिल्पा ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख दबा लेंगे दांतों तले उंगली

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोविंदा और शिल्पा शेट्टी ने अपनी ही फिल्म के एक गाने पर डांस परफॉर्मेंस दिया….

मुंबईMar 25, 2019 / 01:46 pm

Shaitan Prajapat

Super Dancer Chapter

Super Dancer Chapter

डांस रियलिटी शो ‘Super Dancer Chapter3’ के सेट पर बॉलीवुड के राजा बाबू यानी गोविंदा और अभिनेता शक्ति कपूर पहुंचे। गोविंदा और शक्ति कपूर ने शो पर खूब धमाल मचाया। सोनी टीवी ने अपने ट्विटर पर शो से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर किए है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबदस्त धमाल मचा रहा हैं। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और शो की जज गीता कपूर, शिल्पा शेट्टी और गोविंदा को कुछ स्टेप्स देती हैं। इसके बाद गोविंदा और शिल्पा जो करके दिखाते हैं वह देखने लायक होता है।

 

Super Dancer Chapter

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोविंदा और शिल्पा शेट्टी ने अपनी ही फिल्म के एक गाने पर डांस परफॉर्मेंस दिया। यह गाना साल 1996 में आई फिल्म ‘छोटे सरकार’ का है। फिल्म के इस गाने को अलका याज्ञनिक और कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी। गोविंदा और शिल्पा का ये गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

https://twitter.com/hashtag/SuperDancerChapter3?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गोविंदा और शिल्पा के डांस को देखकर शक्ति कपूर अपनी कुर्सी से खड़े होकर ताली बजाने के लिए मजबूर हो गए। वहीं शक्ति कपूर ने भी शिल्पा शेट्टी के साथ जमकर डांस किया। शो के कंटेस्टेंट्स भी अपने फेवरेट स्टार को अपने बीच डांस करता देख काफी खुश नजर आए। शो में शिल्पा शेट्टी के अलावा गीता कपूर और अनुराग बसु जज के तौर पर दिखाई दे रहे हैं। ये शो दर्शकों के बीच इस वक्त काफी पॉपुलर हो रखा है।

Super Dancer Chapter

Home / Entertainment / TV News / Super Dancer Chapter 3 : गोविंदा-शिल्पा ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख दबा लेंगे दांतों तले उंगली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो