scriptकेन्द्रीय मंत्री मेघवाल बोले, नेहरू ने बाबा साहब का बहुत अपमान किया | central minister arjun ram meghwal-nehru-bhim rao ambedkar-udaipur | Patrika News
उदयपुर

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल बोले, नेहरू ने बाबा साहब का बहुत अपमान किया

उदयपुर में भाजपा अजा मोर्चा सम्मेलन

उदयपुरNov 13, 2019 / 12:45 pm

Mukesh Hingar

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल बोले, नेहरू ने बाबा साहब का बहुत अपमान किया

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल बोले, नेहरू ने बाबा साहब का बहुत अपमान किया

उदयपुर. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन मंगलवार को उदयपुर में हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अशोका ग्रीन पैलेस में हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में नेहरू ने बाबा साहब का बहुत अपमान किया, कांग्रेस ने बाबा साहब को नीचा दिखाने की कोशिश की है। विस में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा हम लोग विकास के आधार पर जनता के बीच जाए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, सांसद अर्जुन लाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष लव देव बागड़ी, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृत मेघवाल मोर्चा प्रभारी रमेश जीनगर, देवीलाल सालवी आदि उपस्थित थे।
इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस गुड गवर्नेंस का नारा लेकर आई लेकिन आज 11 महीने निकल गए लेकिन यह सरकार बेड गवर्नेंस में दिख रही हे। मेघवाल यहां भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने ठेकेदारों का पैसा रोक दिया, स्वच्छ भारत मिशन में जो पैसा आयाा था उसे अन्य काम में लगाने के लिए अधिकारियों को कह, प्रदेश में काम ठप्प पड़ा है। महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर एक सवाल के जवाब में मेघवाल ने कहा कि वहां जो गठबंधन कर रहे है वह अपवित्र गठबंधन है। राम मंदिर पर बोले कि राम मंदिर का फैसला किसी की जीत या किसी की हार नही है। उन्होंने प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में हाईब्रिट फॉर्मुले को अलोकतांत्रिक बताते हुए महापौर के चुनाव के लिए समय बढ़ाने का जो काम किया है उसका सीधा मतलब है कि यह सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के बीकानेर व उदयपुर नगर निगम में भाजपा अपना बोर्ड बनाने जा रहा है।

Home / Udaipur / केन्द्रीय मंत्री मेघवाल बोले, नेहरू ने बाबा साहब का बहुत अपमान किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो