scriptबिना मास्क के मिले टोलकर्मी, कटा चालान | Corona Guideline not followed | Patrika News
उदयपुर

बिना मास्क के मिले टोलकर्मी, कटा चालान

प्रशासन की कार्रवाई पर मची अफरा-तफरी

उदयपुरNov 28, 2020 / 11:25 pm

Pankaj

बिना मास्क के मिले टोलकर्मी, कटा चालान

बिना मास्क के मिले टोलकर्मी, कटा चालान

उदयपुर. उदयपुर-सलूंबर मार्ग स्थित टोल नाके पर काम कर रहे कार्मिकों के बिना मास्क के पाए जाने पर चालान कट गया। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर हुई कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी मच गई।
उदयपुर से 15 किलोमीटर सलूम्बर मार्ग पर राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम के टोल नाका पर कार्मिक बिना मास्क लगाए ही काम करते नजर आए। सूचना पर कलेक्टर चेतन देवड़ा और एसपी कैलाश बिश्नोई ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार शाम को सवीना थाना पुलिस और गिर्वा नायब तहसीलदार टोल नाके पर पहुंचे। कार्रवाई होती देख टोलकर्मी इधर-उधर छुपने का प्रयास करते नजर आए। मौके पर दो हजार रुपए का चालान काटा गया।
कोरोना वार्ड से कैदी भागा

चित्रकूटनगर स्थित ईएसआई हॉस्पिटल से भर्ती एक कैदी शुक्रवार दोपहर को भाग निकला। पुलिस ने बताया कि सुनील मीणा बाइक चोरी के मामले में सजा में है। कोरोना पॉजिटिव होने से उसे यहां भर्ती कराया गया था। वह दोपहर में सुरक्षाकर्मियों को गच्चा देकर भाग निकला। पुलिस ने आसपास में तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला।

Home / Udaipur / बिना मास्क के मिले टोलकर्मी, कटा चालान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो