scriptपश्चिमी हवाओं ने गिराया तापमान, पारे में 1.6 डिग्री की गिरावट | weather in udaipur, udaipur temperature today | Patrika News
उदयपुर

पश्चिमी हवाओं ने गिराया तापमान, पारे में 1.6 डिग्री की गिरावट

राजस्थान में चक्रवात का असर नहीं

उदयपुरMay 01, 2019 / 06:06 pm

Dhirendra

summer season

summer season

धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. तेज धूप और झुलसा देने वाली से मंगलवार को कुछ राहत मिली। पश्चिमी तेज हवाओं के चलने से मंगलवार को अधिकतम तापमान में करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गत कई दिनों से अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है। डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को क्रमश: 41.7 व 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए थे।
भगवान के लिए एसी

तेज गर्मी से भक्त ही भगवान भी परेशान होते होंगे, यह सोच से शहर के मंदिरों में भगवान के लिए एसी, पंखे, कूलर आदि की व्यवस्था की गई है। कुछ भक्तों ने भगवान को खुश रखने के लिए पारंपरिक रूप से हाथ से झलने वाला पंखा भी गर्भ गृह में लगाया है। शहर के बोहरा गणेश मंदिर, पाला गणेश, जगदीश मंदिर, कलश मार्ग स्थित इच्छापूर्ण हनुमानजी सहित कई मंदिरों में एसी और पंखे लगाए गए हैं।
राजस्थान में चक्रवात का असर नहीं

मौसम विज्ञानी प्रो. नरपतसिंह राठौड़ ने बताया कि उत्तरी हिंद महासागर एवं दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का मेवाड़ सहित राजस्थान पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। चक्रवात अब तमिलनाडू तट के समीप पहुंच गया है, जिससे अगले तीन-चार दिनों तक तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना एवं ओडिशा में अच्छी बारिश होगी। केरल, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश व ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में 24 घंटों में भारी वर्षा से जन-धन की हानि हो सकती है।बाद में चक्रवात का असर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल एवं पूर्वोत्तर राज्यों पर पड़ेगा। वहां अंधड़ के साथ बारिश होगी।

Home / Udaipur / पश्चिमी हवाओं ने गिराया तापमान, पारे में 1.6 डिग्री की गिरावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो