कोर्ट चौराहे पर हावी हुए प्रदर्शनकारी
कोर्ट चौराहे पर युवा संगठनों को वकीलों का साथ मिलने पर वे हावी हो गए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए ध्वज लहराए। रोकने का प्रयास करने पर कोर्ट परिसर से पत्थर फेंके। पथराव में एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों व कुछ युवाओं को चोटें आई। हालात बेकाबू होने पर आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को लाठी लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने भी भीड़ को खदेड़ते हुए लाठियां भांजी।