scriptVIDEO : खेखरे पर हुए अन्नकूट, महालक्ष्मी मंदिर पर दर्शनार्थ उमड़ी भीड़… | unnakut celebrations on khekhra at udaipur | Patrika News
उदयपुर

VIDEO : खेखरे पर हुए अन्नकूट, महालक्ष्मी मंदिर पर दर्शनार्थ उमड़ी भीड़…

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरNov 09, 2018 / 02:24 pm

Sikander Veer Pareek

annakut

कैलाश पर्वत मंदिर में अन्नकूट पर श्रृंगार

प्रमोद सोनी/उदयपुर. दीपावली के दूसरे दिन खेखरे पर हुई गोवर्धन पूजा। वहीं सुबह से महालक्ष्मी जी के मंदिर में दर्शनों की भारी भीड़ रही। खेखरे पर शाम को विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट के आयोजन हुए। वही लक्ष्मी मन्दिर पर भी अन्नकूट हुआ। इस दौरान शाम को महालक्ष्मी के अन्नकूट के दर्शन करने श्रद्धालुओं की कतार लगी। महालक्ष्मी के अन्नकूट के साथ हो शहर के प्रसिद्ध जगदीश मन्दिर में भी अन्नकूट का आयोजन हुआ इस दौरान भगवान को छप्पन भोग धराया गया।
READ MORE : VIDEO : 18 गांवों के लोगों को हाइवे किनारे बैठकर दीवाली क्यों मनानी पड़ी , पढ़िए पूरी खबर

दीपावली के साथ ही अन्नकूट उत्सव शुरू
धीरेन्द्र जोशी/उदयपुर. दीपावली के साथी ही शहर के मंदिरों में अन्नकूट उत्सव शुरू हो गए। गुरुवार को शहर के महालक्ष्मी मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया। मंदिर में शहर भर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। दोपहर करीब 2 बजे मंदिर के पट बंद हुए। इसके बाद श्रीमाली समाज जनों ने मंदिर में अन्नकूट धराना शुरू किया। अन्नकूट उत्सव के दर्शन शाम करीब 5 बजे शुरू हुए। माता महालक्ष्मी के सम्मुख अन्न से बने भांति भांति के व्यंजन धराय गए। शाम को बड़ी संख्या में लोगों ने महालक्ष्मी जी के दर्शन किए। यह क्रम देर रात तक जारी रहा।श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर महालक्ष्मी जी के दर्शन किए।

Home / Udaipur / VIDEO : खेखरे पर हुए अन्नकूट, महालक्ष्मी मंदिर पर दर्शनार्थ उमड़ी भीड़…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो