scriptदिनभर छाया रहा कोहरा, मामूली बढ़ा तापमान… | weather in udaipur, winters | Patrika News
उदयपुर

दिनभर छाया रहा कोहरा, मामूली बढ़ा तापमान…

उदयपुर. शहर में बुधवार को कोहरा छाने से धूप की किरणों में भी तेजी कम रही। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से राहत मिली।

उदयपुरJan 16, 2020 / 07:25 pm

Krishna

दिनभर छाया रहा कोहरा, मामूली बढ़ा तापमान

दिनभर छाया रहा कोहरा, मामूली बढ़ा तापमान

उदयपुर. शहर में कोहरा छाने से धूप की किरणों में भी तेजी कम रही। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से राहत मिली।डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को क्रमश: 20.2 और 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकत तापमान में जहां 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

75 प्रतिशत रही न्यूनतम आद्र्रता

मौसम कार्यालय में बुधवार को न्यूनतम आद्र्रता 75 और अधिकतम आद्र्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई। न्यूनतम आद्र्रता 75 प्रतिशत होने से वातावरण में कोहरे का असर अधिक दिखाई दिया। यह असर पूरे दिन रहा।
तापमान में उतार-चढ़ाव
तारीख … अधिकतम … न्यूनतम


10 जनवरी … 18.4 … 02.4

11 जनवरी … 21.0 … 04.4
12 जनवरी … 26.5 … 07.5

13 जनवरी … 24.4 … 13.6
14 जनवरी … 20.2 … 08.9
15 जनवरी … 21.8 … 09.2

सर्दी से हल्की राहत मिली

शहर व आसपास क्षेत्र में आसमान साफ रहने के साथ ही धूप निकली। धूप में तेजी होने से सर्दी का प्रभाव कम रहा। लोग धूप में बैठे रहे। वहीं, रात होते ही फिर से सर्दी का असर बढ़ गया।

Home / Udaipur / दिनभर छाया रहा कोहरा, मामूली बढ़ा तापमान…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो