scriptसीएम मोहन यादव की पत्नी ने खोला बड़ा राज- किसने बनवाया मुख्यमंत्री! | CM Mohan Yadav wife Seema Yadav Statement | Patrika News
उज्जैन

सीएम मोहन यादव की पत्नी ने खोला बड़ा राज- किसने बनवाया मुख्यमंत्री!

डॉ. मोहन यादव एमपी के नए सीएम होंगे। भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. यादव को नया नेता चुना गया। बाद में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके नाम की घोषणा की। मोहन यादव बहुत कम उम्र से ही राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस से जुड़ गए थे। वे लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं और शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में उच्च शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री थे।

उज्जैनDec 11, 2023 / 06:53 pm

deepak deewan

seemacmwife.png

सीएम के लिए डॉ. मोहन यादव की घोषणा पर उनकी पत्नी ने खुशी जताई

डॉ. मोहन यादव एमपी के नए सीएम होंगे। भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. यादव को नया नेता चुना गया। बाद में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके नाम की घोषणा की। मोहन यादव बहुत कम उम्र से ही राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस से जुड़ गए थे। वे लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं और शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में उच्च शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री थे।

डॉ. मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ। वे कालेज में अध्ययन के दौरान एबीवीपी जुड़े और फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा व बाद में बीजेपी में अनेक पदों पर कार्य किया। यादव के परिवार में उनकी पत्नी सीमा यादव, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

सीएम के लिए डॉ. मोहन यादव की घोषणा पर उनकी पत्नी ने खुशी जताई।
डॉ. यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव ने इसे पति के संघर्ष का फल और महाकाल बाबा का आशीर्वाद बताया। सीमा यादव बोलीं— मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। यह महाकाल बाबा का आशीर्वाद है।

डॉ. यादव की पत्नी ने यह भी कहा कि उन्होंने संघर्ष भी बहुत किया है। उनका कहना है कि पति को उनके संघर्ष का परिणाम मिल गया है। महाकाल बाबा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनवाया। वे सन 1984 से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। वे केवल शनिवार रविवार को ही घर आते और तब भी समाज सेवा, धार्मिक और राजनैतिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। सुबह से शाम तक काम में लगे रहते हैं।

Hindi News/ Ujjain / सीएम मोहन यादव की पत्नी ने खोला बड़ा राज- किसने बनवाया मुख्यमंत्री!

ट्रेंडिंग वीडियो