scriptMP Election 2023 – सबसे पहले मिलेगा यहां का रिजल्ट, दक्षिण में 21 चक्र के बाद आएगा परिणाम | MP Election 2023 - Maximum 21 rounds in Ujjain South Assembly | Patrika News
उज्जैन

MP Election 2023 – सबसे पहले मिलेगा यहां का रिजल्ट, दक्षिण में 21 चक्र के बाद आएगा परिणाम

विधानसभा चुनाव अंतर्गत मतदान के बाद अब उज्जैन जिले में मतणना का इंतजार किया जा रहा है। ईवीएम की सुरक्षा में प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी स्ट्रांग रूम क्षेत्र में तैनात हैं। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। सभी विधान सभाओं की मतगणना इंदौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए अलग-अलग कक्षों में होगी।

उज्जैनNov 24, 2023 / 02:43 pm

deepak deewan

mpchunav3.png

ईवीएम की सुरक्षा में प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी स्ट्रांग रूम क्षेत्र में तैनात

विधानसभा चुनाव अंतर्गत मतदान के बाद अब उज्जैन जिले में मतणना का इंतजार किया जा रहा है। ईवीएम की सुरक्षा में प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी स्ट्रांग रूम क्षेत्र में तैनात हैं। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। सभी विधान सभाओं की मतगणना इंदौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए अलग-अलग कक्षों में होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे ने बताया कि सभी विधानसभाओं के मतों की गणना एक साथ सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक विधानसभा के मतों की गणना के लिए 14 टेबल लगेंगी। चक्रवार मतों की घोषणा होगी।

शत प्रतिशत मतों की गणना के लिए सबसे अधिक 21 राउंड दक्षिण विधानसभा में होंगे। उज्जैन दक्षिण विधानसभा के मतों की गणना में सर्वाधिक समय लग सकता है। यहां मतगणना के लिए 21 चक्र पूरे करने होंगे जो कि अन्य विधानसभाओं के राउंड में सबसे अधिक है।

इधर कुछ विधानसभाओं में सबसे कम चक्रों की संख्या 17 है। मतगणना के सबसे कम 17 चक्र घट्टिया और बड़नगर में होंगे यानि इन सीटों के रिजल्ट सबसे पहले मिलेंगे। जीत-हार का रुझान मतगणना के दौरान आ जाएगा लेकिन अधिकृत अंतिम परिणाम सभी चक्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। हर चक्र पूर्ण होने पर मतों की घोषणा होगी।

कड़ी सुरक्षा में इवीएम
मतदान के बाद सभी इवीएम को इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। यहां स्ट्रांग रूम स्थल पर मौजूद रहकर चौबीस घंटे एलईडी टीवी के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम पर केन्द्रीय पुलिस बल के जवान चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैं। आयोग के निर्देश अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी भी निरीक्षण् कर रहे हैं। कई प्रत्याशियों के प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम स्थल पर तैनात हो गए हैं और 24 घंटे एलईडी टीवी के माध्यम से सतत निगरानी कर रहे हैं।

निरीक्षण करने देर रात तराना प्रत्याशी पहुंचे
तराना के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार बुधवार रात करीब 1 बजे अभिकर्ता हेमंत जौहरी के साथ अचानक शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने वहां इवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रजिस्टर देखा। हालांकि यहा सुरक्षाकर्मी तैनात थे वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद मिले।

किस विस की कहां मतगणना, कितने चक्र
विधानसभा स्थान चक्र
नागदा-खाचरौद कक्ष एफ-10 20
महिदपुर एनजी-01 19
तराना एनजी-04 17
घट्टिया कक्ष एफ-18 20
उज्जैन उत्तर कक्ष एनएफ-04 19
उज्जैन दक्षिण कक्ष एफ-06 21
बड़नगर कक्ष ईएलएक्स-08 17

यह भी पढ़ें: MP Election 2023 – सोशल मीडिया पर वोटिंग की भी फोटो, 17 लोगों पर एफआइआर

https://youtu.be/x0bUOkBQC7g

Hindi News/ Ujjain / MP Election 2023 – सबसे पहले मिलेगा यहां का रिजल्ट, दक्षिण में 21 चक्र के बाद आएगा परिणाम

ट्रेंडिंग वीडियो