scriptप्राचार्य देर से आए तो लौटाया | Returned when the principal arrived late | Patrika News
उज्जैन

प्राचार्य देर से आए तो लौटाया

समीक्षा बैठक में देर से आने वालों को प्राचार्यों को पहले सत्र से लौटाया दिया गया। अब इनकों नोटिस देने की तैयारी की जा रहीं है। इसके अलावा इन्सपायर अवार्ड के लिए १००० स्कूलों में से केवल ६६ ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।

उज्जैनAug 17, 2019 / 10:14 pm

Shailesh Vyas

patrika

news,Hindi,Ujjain,principal,late,

उज्जैन.स्कूलों की समीक्षा में प्राचार्यों की उदासीनता और लापरवाही सामने आई है। शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अनेक प्राचार्यो को पहले सत्र में देरी से आने पर लौटा दिया गया। वहीं १५ प्राचार्य अनुपस्थित रहे। वहीं इन्सपायर अवार्ड के लिए १००० स्कूलों में से केवल ६६ ने ही आईडिया रजिस्ट्रेशन कराया है। इस पर सभी को अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं। स्कूलों के साथ शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्योंं और गतिविधियों की प्राचार्यों के साथ चर्चा कर समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने प्राचार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि वहीं इन्सपायर अवार्ड के लिए १००० स्कूलों में २०२ हायर सेकेंडरी,७३० मीडिल और शेष निजी स्कूलों को आइडिया रजिस्ट्रेशन कराने है। इसमें से केवल ६६ स्कूलों ने ही रजिस्ट्रेशन कराए हैं। प्रति स्कूलों से साइंस के प्रोजेक्ट पर दो-दो बच्चों के आईडिया देने है। स्कूलों को अगले तीन दिन में इन्सपायर अवार्ड आईडिया रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए गए है। एडीइओ गिरीश तिवारी ने इन्सपायर अवार्ड में रजिट्रेशन कराने की प्रशिक्षण दिया। सहायक संचालक अभय तोमर ने संविलियन, वेतनमान, स्थानान्तरण के संबंध में विभागीय प्रक्रिया की जानकारी दी। डीइओ नाहटे ने उपस्थित प्राचार्यों से लंबित कार्यों की जानकारी लेकर सभी कार्य 3 दिन में पूर्ण करने की निर्देश दिए। बैठक के अंत मे ब्रिज कोर्स संचालन का प्राचार्यों को दिखाया गया। स्कूलवार ब्रिजकोर्स के बेस लाइन और मिड लाइन टेस्ट का विश्लेषण गंभीरता से करने को कहा गया।
समीक्षा बैठक में 15 प्राचार्य अनुपस्थित
शिक्षा विभाग की समीक्षा बेटक में जिले की 135 प्राचार्यों को शामिल होना था। इसमें से १५ अनुपस्थित रहें। इस पर हाई स्कूल रोहिड़ा, उमा विद्यालय झुटवाद, हाई स्कूल बोलखेड़ा नाऊ, उमा विद्यालय जलोदिया, उमा विद्यालय खरसोदकलां, हाई स्कूल बांदरबेला, हाई स्कूल मनियावदा, हाई स्कूल रामबलोदा, उमा विद्यालय बालक नागदा, हाई स्कूल गुराडिय़ा गुर्जर, हाई स्कूल करेड़ी, हाई स्कूल पाट, उमा ढाबला हर्दू, हाई स्कूल कपेली, हाई स्कूल कड़ोदिया के प्राचार्य अनुपस्थित रहें। सभी को नोटिस जारी किए जा रहें है।
अब आप बाद में आना
बैठक के पहले सत्र में देर से आने वाले प्राचार्यों को डीईओ नाहटे ने यह कहते हुए लौटा दिया कि अब आप बाद में आना। विलंब से आने वाले कन्या हाई स्कूल महिदपुर रोड, हाई स्कूल नारायणा, हाई स्कूल डेलची बुजुर्ग, हाई स्कूल पिपलिया धुमा, हाई स्कूल रणायरा पीर, उमा विद्यालय सुरेल, हाई स्कूल आलोट जागीर, उमा विद्यालय कन्या खाचरोद, उमा विद्यालय बेरछा, हाई स्कूल पसलोद, हाई स्कूल बनबना कन्या खाचरोद के प्राचार्यो ंको दूसरे सत्र में शामिल होने के निदे्रश दिए गए। खास बात यह है कि निर्देश के बाद भी दूसरे सत्र में ढाबला हर्दू एवं खरसोदकलां स्कूल के प्राचार्य देरी से आए तो इन्हें बैठक में शामिल नहीं होने दिया।

Home / Ujjain / प्राचार्य देर से आए तो लौटाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो