scriptत्योहार की खुशियों में पसरा गम : चाइनीज माझे से कटा छात्र का गला, पतंग उड़ाते समय छत से गिरे 3 लोग | saidness spread in joy of festival time of flying kite | Patrika News
उज्जैन

त्योहार की खुशियों में पसरा गम : चाइनीज माझे से कटा छात्र का गला, पतंग उड़ाते समय छत से गिरे 3 लोग

बाइक पर अपने दोस्त के साथ रास्ते से गुजरते समय छात्र के गले में मांझा उलझ गया, जिसके चलते उसका गला कट गया, जिससे करीब एक इंच गहरा घाव हो गया।

उज्जैनJan 15, 2021 / 04:20 am

Faiz

news

त्योहार की खुशियों में पसरा गम : चाइनीज माझे से कटा छात्र का गला, पतंग उड़ाते समय छत से गिरे 3 लोग

उज्जैन/ मकर संक्रांति के अवसर पर मिष्ठान खाने और पतंगबाजी करके एक दूसरे के साथ खुशियां मनाई जाती हैं। लेकिन इस बार जिले में इस त्योहार की खुशियां कुछ लोगों के लिये गम में तबदील हो गईं। प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद लोगों में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी चाइनीज माझे की वजह से आज जिले में एक 12वीं कक्षा के छात्र की त्योहारी खुशियां गम में बदल गईं। दरअसल, हुआ ये कि, बाइक पर अपने दोस्त के साथ रास्ते से गुजरते समय छात्र के गले में मांझा उलझ गया, जिसके चलते उसका गला कट गया, जिससे करीब एक इंच गहरा घाव हो गया।

 

पढ़ें ये खास खबर- झाबुआ के वर्ल्ड फैमस कड़कनाथ में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जारी हुआ अलर्ट


छत से गिरे 3 अन्य लोग, 8 साल के बच्चे की हालत नाजुक

हादसे के तुरंत बाद छात्र को खून से लथपथ हालत में उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसके गले पर 11 टांके लगाने पड़े हैं। तब कहीं जाकर खून का रिसाव बंद हुआ। जिले में घटनाओं का सिलसिला यहीं नहीं थमा। दूसरी ओर पतंगबाजी के चक्कर में तीन लोग छत से गिर गए। इनमें स एक 8 वर्षीय बच्चा भी है, फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- बर्ड फ्लू इफेक्ट : अब कड़कनाथ नहीं पालेंगे महेन्द्र सिंह धोनी! कैंसिल किया चूजों का बड़ा ऑर्डर


इस तरह हुआ गोलू के साथ हादसा

आपको बता दें कि, राजस्थान के बारा जिले के छबड़ा गांव का रहने वाला 12वीं का छात्र गोलू मीणा मकर संक्रांति के अवसर पर अपने दोस्त के साथ महाकाल मंदिर दर्शन करने आया था। गुरुवार की सुबह उसने रामघाट पर शिप्रा नदी में स्नान किया, इसके बाद महाकाल के दर्शन किए। दोपहर में दोस्त सुनील के साथ वो बाइक चलाते हुए ब्यावरा जा रहा था। पंवासा थाना क्षेत्र के पांड्याखेड़ी पहुंचा, तभी अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में उलझ गया। बाइक चला रहे दोस्त ने जब तक जब तक ब्रेक लगाया, तब तक डोर से गला बुरी तरह कट चुका था। गले से खून की धार बहने लगी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग भी इकट्ठे हो गए। आनन-फानन में छात्र को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP में 16 जनवरी से लगना शुरु होगा कोरोना वैक्सीन, CM शिवराज बोले- ये बात जरूर जान लें लोग


पतंगबाजी के चक्कर में छत से तीन गिरे, एक की हालत नाजुक

यही नहीं, गुरुवार को ही पतंगबाजी के चक्कर में तीन किशोर अनियंत्रित होकर अपनी छत से गिर गए। ये तीनों हादसे अलग अलग इलाकों में घटे। इनमें से दो लोगों की तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है, लेकिन एक 8 वर्षीय बालक की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। उसे अधिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, झाबुआ जिला निवासी मन्नू अपने परिवार के साथ पंवासा थाना क्षेत्र के पांड्याखेड़ी में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान में मजदूरी करता है। मकर संक्रांति के मौके पर वो यहीं से पतंग उड़ा रहा था। इस दरान वो अनियंत्रित होरक छत से नीचे आ गिरा। करन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कान से भी खून बह रहा था। बायां पैर भी टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद अचेत अवस्था में उसे इंदौर रैफर कर दिया गया है।

 

त्रिवेणी संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब – video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yohin
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो