पढ़ें ये खास खबर- अब 31 जुलाई तक बंद रहेंगे प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, आदेश जारी
रतलाम में पांच पॉजिटिव केस
पॉजिटिव निकले रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज से सोमवार रात तक पांच और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन रतलाम और दो जावरा के केस हैं। हालांकि, सोमवार को एक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ है। जिले में अब तक कुल 156 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 130 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 20 एक्टिव केस बचे हैं।
पढ़ें ये खास खबर- Corona Live Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 13370, अब तक 564 ने गवाई जान
नीमच में चार केस
नीमच में रात तक प्राप्त रिपोर्ट में चार पॉजिटिव मरीजों सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, सोमवार रात तक संक्रमितों की संख्या 443 हो गई है। अब तक कुल 411 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, अब एक्टिव केस 25 बचे हैं।