उज्जैन

Corona Update : फिर आई चौंकाने वाली खबर, अब तक सामने आ चुके हैं 1166 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां अब तक कुल संक्रमित 1166 हो चुके हैं। हालांकि, अब तक 74 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 890 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब 202 केस एक्टिव हैं।

उज्जैनJul 31, 2020 / 08:33 am

Faiz

Corona Update : फिर आई चौंकाने वाली खबर, अब तक सामने आ चुके हैं 1166 पॉजिटिव

उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ शहर अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है उज्जैन। जिले में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 12 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1166 हो गई है। जबकि, 74 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 890 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 202 केस एक्टिव हैं। इनमें से 107 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : 30968 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 857 ने गवाई जान

 

रतलाम में 21 केस पॉजिटिव

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 21 नए केस सामने आए हैं। जिले में आज 14 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कुल 409 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 327 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 9 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 63 एक्टिव केस बचे हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- देश में पहली बार यहां ड्रोन से किया जा रहा खास प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग भी मेंटेन होगी, हर जगह होगी सैनिटाइज


नीमच में आज 14 प़ॉजिटिव केस

रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 14 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 14 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 673 हो गई है। अब तक कुल 542 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में मृतकों कुल संख्या 9 हो गई है। जिले में अब भी 122 केस एक्टिव हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : MY अस्पताल के तलघर से आ रही थीं भूतिया आवाजें, अब सामने आया सच


24 घंटे में 12 केस पॉजिटिव

जिले में आज कोरोना के 12 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1567 हो चुकी है। यहां 9 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1398 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 160 केस अब भी एक्टिव हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.