scriptMP Corona Update : 30968 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 857 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 30968 and 857 death | Patrika News

MP Corona Update : 30968 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 857 ने गवाई जान

locationभोपालPublished: Jul 31, 2020 07:20:53 am

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर गुरुवार रात तक कोरोना के रिकॉर्ड 834 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 30968 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 857 है।

MP Corona Update

MP Corona Update : 30968 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 857 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रात तक प्रदेश में कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 834 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 30968 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रिकॉर्ड रात तक 84 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 310 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड रात तक 233 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 169 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 857 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- देश में पहली बार यहां ड्रोन से किया जा रहा खास प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग भी मेंटेन होगी, हर जगह होगी सैनिटाइज


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। गुरुवार को शहर में 84 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7216 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 2061 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 310 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 4992 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : अस्पताल के तलघर से आ रहा थीं भूतिया आवाजें, वीडियो भी हुआ वायरल, जानिए सच्चाई


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

गुरुवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 233 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6105 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 169 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 3875 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2061 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन समारोह : मध्य प्रदेश के ये दो नेता होंगे मेहमान, बाबरी विध्वंस से है इनका नाता


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1166 हो गई है। जिले में अब तक 74 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 890 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 202 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1567 हो चुकी है। यहां 9 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1398 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 160 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2211 हो गई है। शहर में अब तक 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 1609 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 590 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 660 हो गई है। इनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 504 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 124 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 88 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 31 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 55 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 426 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 342 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 74 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 302 हो गई है। इनमें से 3 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 138 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 161 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 472 हो गई है। इनमें से 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 429 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 446 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 416 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 29 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 1097 हो चुकी है। जबकि, 27 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 747 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 323 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 152 हो चुकी है। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है, जबकि 68 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 77 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 36 हो चुकी है। इनमें से 31 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 5 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 394 हो चुकी है। इनमें 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 306 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 77 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 377 हो गई है। 8 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 301 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 79 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 14 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 273 हो गई है। इनमें से 2 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 231 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 40 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 40 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 31 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 8 केस एक्टिव है।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 276 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 185 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 90 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 80 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 59 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 18 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 129 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 33 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 95 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 69 हो चुकी है। इनमें से 35 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 81 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 71 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 8 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 110 हो चुकी है। इनमें से 62 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 48 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 434 हो चुकी है। इनमें 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 238 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 190 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 211 हो गई है। इनमें से 3 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 149 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 59 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 303 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 157 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 140 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 127 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 88 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 37 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 156 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 75 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 80 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 205 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 139 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 63 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 361 हो गई है। इनमें से 10 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 270 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 81 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 62 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 177 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 110 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 61 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 147 हो गई है। इनमें से 5 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 55 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 87 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 34 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 454 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 333 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 104 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 417 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 304 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 98 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 5 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 4 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 509 हो गई है। इनमें 8 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 453 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 58 हो गई है। खुशी की बात ये है कि, ये सभी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 124 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 108 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 11 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 69 हो गई है। इनमें से 50 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 61 हो गई है। इनमें से अब तक 3 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 17 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 41 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 21 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 46 हो गई है। इनमें से 22 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 169 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। जबकि, 65 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 100 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 128 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 83 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 43 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 162 हो गई है। इनमें से 5 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 64 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 31 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 22 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो चुकी है। इनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो