2 किलोमीटर दूरी रखने में सक्षम इस ड्रोन की मदद से इतने इलाके को कवर किया जा सकता है। एक तरफ जहां पुलिस द्वारा सड़कों पर होने वाली भीड़भाड़ पर नियंत्रण रखने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम द्वार ड्रोन की मदद से भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नज़र रखी जाएगी। इस ड्रोन की एक खूबी ये भी है कि, इसकी मदद से 25 मीटर क्षेत्र को एक ही समय में सैनिटाइज भी किया जा सकेगा। साथ ही, लोगों पर नजर रखने के लिए कैमरे वाले ड्रोन भी चलेंगे, जो मास्क न लगाने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों को सचेत करेगा।