scriptशहर में घूमते फिरते करंट अफेयर्स से अपडेट होते रहेंगे आप, जानिए कैसे | Variable message signboard update you from current affairs | Patrika News

शहर में घूमते फिरते करंट अफेयर्स से अपडेट होते रहेंगे आप, जानिए कैसे

locationउज्जैनPublished: Nov 19, 2019 04:18:52 pm

Submitted by:

Faiz

अब शहर में घूमते-फिरते मिलने लगी जरूरी सूचनाएं, ट्रेनों की भी मिलेगी जानकारी

news

शहर में घूमते फिरते करंट अफेयर्स से अपडेट होते रहेंगे आप, जानिए कैसे

उज्जैन/ मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन स्मार्ट सिटी बनने की तर्ज पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी तर्ज पर अब शहर में वेरिएबल मैसेज साइनबोर्ड (VMS) लगाए गए हैं। इसका लाभ ये होगा कि, शहर में घूमते फिरते आपको महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलती रहेंगी। यानी आप हर समय करंट अफेयर्स से अपडेट होते रहेंगे। स्मार्ट सिटी प्रबंधन शहर के कई स्थानों पर VMS बोर्ड लगाए हैं। जो आपको मौजूदा समय की हर संभव जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।

 

पढ़ें ये खास खबर- इंडियन नेवी में निकली 10वीं पास के लिए बंपर नौकरी, सैलरी होगी 70 हजार तक


40 स्थानों पर सगाए जा चुके हैं VMS

प्रबंधन का कहना है कि, वीएमएस के माध्यम से शहर से गुजरने वाली ट्रेनों की जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी भी की जा रही है। ताकि, आपको शहर से बाहर कहीं जाना है या कोई आपके शहर आ रहा है, तो आपको उसके आने के समय का अपडेट मिलता रहे। प्रबंधन के मुताबिक, शहर में करीब 40 मुख्य स्थानों पर वीएमएस लगाए जा चुके हैं। इन्हें हर सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया है, ताकि शहर में निकलेने वाले हर व्यक्ति को समय की जरूरी सूचना की जानकारी हो।

 

पढ़ें ये खास खबर- 2500 विशेषज्ञ डॉक्टरों के निकलने वाले हैं पद, होगी सीधी भर्ती


लोगों मिल रही हैं ये जानकारियां

साइनबोर्ड के जरिये शहर के लोगों को यहां के तापक्रम, शहर की मुख्य चीजें, शहर से संबंध रखने वाली खबरों की सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा शहर के बाहर से आने वाले लोगों को महाकाल मंदिर से जुड़ी जानकारी, जैसे उसकी विशेषता और उसकी दूरी की जानकारी दी जा रही है। राहगीर इन सूचनाओं को वीएमएस पर दूर से ही देख सकते हैं। राहगीरों का कहना है कि, ये प्रबंधन की और बेहतर व्यवस्था है, जिससे लोगों को चलते फिरते आसानी से काफी जानकियां मिल रही है।

 

पढ़ें ये खास खबर- CBSE बोर्ड में बड़ा बदलाव, अब 10वीं और 12वीं के छात्रों को पास होने के लिए लाना होंगे इतने अंक


अभी इनका चल रहा है परिक्षण

फिलहाल, शहर के प्रमुख चौराहों पर वीएमएस लगाए जा चुके हैं, जिनपर सुचारू ढंग से काम शुरू भी कर दिया गया है। हालांकि, शहर में कुछ ऐसे भी वीएमएस हैं, जिनका परीक्षण अभी किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के सीईओ प्रदीप जैन ने कहा कि, रेलवे से चर्चा कर ट्रेनों का समय भी लोगों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों ट्रेनों से संबंधित अपडेट भी मिलने लगेगा।

news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो