scriptघट यात्रा के साथ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आरंभ, गूंजे जयकारे | Vedi Pratishtha Festival at Jain Temple | Patrika News
उज्जैन

घट यात्रा के साथ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आरंभ, गूंजे जयकारे

Ujjain News: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर व सेठी नगर में सोमवार को घट यात्रा निकाली गई। पात्रों का चयन एवं वेदी शुद्धि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उज्जैनFeb 04, 2020 / 12:27 pm

Lalit Saxena

Vedi Pratishtha Festival at Jain Temple

Ujjain News: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर व सेठी नगर में सोमवार को घट यात्रा निकाली गई। पात्रों का चयन एवं वेदी शुद्धि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उज्जैन। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर व सेठी नगर में सोमवार को घट यात्रा निकाली गई। पात्रों का चयन एवं वेदी शुद्धि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा में शामिल भक्तों ने जयकारे लगाए। बच्चों व महिलाओं ने ढोल-ताशे बजाते हुए वातावरण में उल्लास भर दिया।

डॉ. सचिन कासलीवाल व सुशील लुहाडिय़ा ने बताया आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में आदिनाथ एवं महावीर भगवान का पंचकल्याणक इंदौर में हुआ था। उसके बाद रविवार को भगवान को उज्जैन लाया गया एवं सोमवार सुबह नित्य नियम की पूजा के बाद घट यात्रा के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ हुआ। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर में सुबह 9 बजे यात्रा प्रारंभ हुई, जो सेठी नगर होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा का मुख्य आकर्षण पुरुषों द्वारा सफेद कपड़े में केसरिया पगड़ी व महिलाओं ने केसरिया वस्त्र पर सिर पर कलश रखकर एक जैसे परिधान धारण किए थे।

यात्रा के बाद किया पात्रों का चयन
आशीष दोषी, अभिषेक जैन, मनोज जैन के निर्देशन में निकली घट यात्रा के समाप्त होने पर मुख्य पात्रों का चयन हुआ, जिसमें सौधर्म इंद्र राजकुमार योगेश कुमार, कुबेर इंद्र नरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, ईशान इंद्र अनिल कल्पना जैन, महेंद्र इंद्र अमित कविता जैन, सनत इंद्र अनिल ज्योति बुखारिया, यज्ञ नायक अभिषेक नीलिमा जैन आदि पात्रों का चयन किया गया। शाम 7 बजे से णमोकार मंत्र का जाप किया। भगवान की आरती-प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

महोत्सव में आज
4 फरवरी को सुबह 6.15 बजे से नित्य-नियम की पूजा, पात्र शुद्धि एवं याग मंडल विधान होगा। शाम 7 बजे से णमोकार मंत्र का पाठ, आरती, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद संगीतमय भक्तामर पाठ किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो