7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां नदी किनारे मिट्टी से निकली प्राचीन मूर्ति, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

चंदिया थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली महानदी में प्राचीन मूर्ति मिलने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 May 2022, 12:13 PM IST

News

यहां नदी किनारे मिट्टी से निकली प्राचीन मूर्ति, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

उमरिया. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली महानदी में प्राचीन मूर्ति मिलने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। ग्रामीणों को जैसे ही ग्रामीणों को प्राचीन मूर्ति मिली उन्होंने तुरंत ही चंदिया पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को जब्त करके पुरातत्व विभाग को पत्र लिख दिया है।

बताया जा रहा है कि, चंदिया थाना इलाके के अंतर्गत करीब 5 किलो मीटर दूर कटनी और उमरिया की सीमा महानदी में प्राचीन मूर्ति मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसपर पुलिस ने मूर्ति को जब्त कर पुरात्तव विभाग को इस प्राचीन मूर्ति के संबंध में सूचित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- पानी तलाशते हुए रिहायशी इलाके में आ घुसा भालू, फिर भीड़ ने किया ऐसा कि वायरल हो रहा वीडियो


युवक को मिली थी मूर्ति

घटना गुरूवार सुबह की बताई जा रही है। यहां नदी किनारे युवक अपने नित्यक्रिया के लिए सुबह गया हुआ था। इस दौरान उसे मूर्ति का थोड़ा सा हिस्सा नजर आया। उसने उत्सुक्तावश उसे खोदकर निकाला तो प्राचीन मूर्ति निकल आई। युवक द्वारा प्राचीन मूर्ति निकलने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा होने से किसी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर भीड़ को वहां से रवाना किया, साथ ही प्राचीन मूर्ति को जब्त करके थाने ले आई। यहां पुलिस ने पत्र लिखकर इस संबंध में पुरातत्व विभाग को सूचित किया है।

सांभर ने बाइक सवार पर लगा दी छलांग, देखें वीडियो