7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी तलाशते हुए रिहायशी इलाके में आ घुसा भालू, फिर भीड़ ने किया ऐसा कि वायरल हो रहा वीडियो

-पानी तलाशते हुए रिहायशी इलाके में आ घुसा भालू-लोगों में मचा हड़कंप, भारी भीड़ हुई जमा-वन विभाग की टीम ने सायरन बजाकर खदेड़ा-शहर ही नहीं जंगलों में भी बढ़ने लगी पानी की कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 May 2022, 3:02 PM IST

News

पानी तलाशते हुए रिहायशी इलाके में आ घुसा भालू, फिर भीड़ ने किया ऐसा कि वायरल हो रहा वीडियो

सागर. भीषण गर्मी के बीच जमीन का जल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। ये समस्या सिर्फ शहरों की ही नहीं बल्कि घने जंगलों की भी है। आलम ये है कि, इस समस्या से कई इलाकों में न सिर्फ इंसान जूझ रहे हैं, बल्कि जंगली जानवरों पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसका उदाहरण मंगलवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ वन परिक्षेत्र में आने वाले इलाके में देखने को मिला। यहां एक भालू पानी तलाशते हुए रिहायशी इलाके में आ पहुंचा। रिहायशी इलाके में रहने वाले ग्रामीणों की नजर जब भालू पर पड़ी तो लोग हक्के-बक्के रह गए।

गांव से सटे खेतों में भालू की मौजूदगी पाकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भालू को गांव से बाहर करने के लिए तेज आवाजें लगाई, पत्थर बरसाए और खूब दौड़ाया भी। अपने आसपास इतनी भीड़ देखकर भालू भी इधर-उधर दौड़ लगाने लगा। हालांकि, समय रहते वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सायरन बजाकर भालू को खेतों से खदेड़ते हुए सुरक्षित जंगल की तरफ भगा दिया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि, भालू अपने आसपास भारी भीड़ देखकर भड़का नहीं, वरना वो भीड़ पर हमला भी कर सकता था।

यह भी पढ़ें- हाथी पर सवार दूल्हे को देखने उमड़ पड़ी भीड़, शान से ले गया अपनी दुल्हनिया


पानी की तलाश में रिहायशी इलाके में घुसा होगा भालू

भालू को जंगल छोड़ने वाली वन विभाग की रेस्क्यू टीम के अनुसार, ये भालू पानी की तलाश में रिहायशी इलाके की तरफ आया होगा। हालांकि, भालू को इलाके में देख ग्रामीणों में दहशत तो दिखी पर उसे देखने आसपास के बढ़ेरा, भटाझोर, श्यामपुरा और कजरावन गांव के लोग तक शाहगढ़ आ गए थे, जो इंसानों के साथ साथ भालू के लिए भी मुसीबत बन सकता था। लोग भालू को खदेड़ रहे थे। घबराया भालू इधर-उधर दौड़ रहा था।

यह भी पढ़ें- न्यूयार्क सिटी में पानी पर हाहाकार, 500 परिवारों को मिल रहा सिर्फ एक टैंकर पानी


वन विभाग की सूझबूझ से टली अप्रीय घटना

गनीमत रही कि, इसी बीच सूचना मिलते ही शाहगढ़ वन परिक्षेत्र की अधिकारी अंजू वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को भालू से दूर रहने की समझाइश दी। इसके बाद जब अधिकतर लोग मौके से रवाना हो गए, तब कहीं जाकर टीम ने रहवासी इलाके से भालू को खदेड़ना शुरू किया। गाड़ियों से सायरन बजाए गए। भालू को सुरक्षित जंगल की तरफ पहुंचा दिया गया।