5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीना में 61 करोड़ की लागत से बन रही सड़क में बिना बेस डाले जा रहे पुलिया के पाइप, कुछ पाइपों में हैं दरारें

बीना से उमरिया तक बनाई जा रही है 24.3 किमी लंबी सड़क, यूपी को जोड़ने वाली इस सड़क से गुजरेंगे भारी वाहन, गुणवत्ता न होने से कुछ महीनों में ही हो जाएगी खराब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

sachendra tiwari

•

Updated: 5 Nov 2026, 11:56 AM IST

n Bina, culvert pipes are being laid without a base for a road project costing ₹61 crore

बिना मजबूत बेस के डाले जा रहे पुलिया के पाइप। फोटो-पत्रिका

बीना. पीडब्ल्यूडी द्वारा बीना से उमरिया तक 24.3 किमी लंबी सडक़ का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत 60.93 करोड़ रुपए है। सड़क निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं और इसकी शिकायत कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की गई है।
दरअसल सड़क निर्माण में जो पुलिया बनाई जा रही हैं, उनमें बिना मजबूत बेस के ही पाइप डाले जा रहे हैं, जिससे बारिश में पुलिया धंस सकती हैं। साथ ही पुलिया में पुराने पाइप भी लगाए जा रहे हैं, जिनमें अभी से दरार हैं और भारी वाहन निकलने पर पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाएगी। दो पाइपों के ज्वाइंट भी सही तरीके से नहीं किए जा रहे हैं और कई जगह 6 से 8 इंच का अंतर बना हुआ है। साथ ही पाइपों के ऊपर भी पुराव करने में मिट्टी का उपयोग हो रहा है, जिससे पुलिया कुछ दिनों में ही खराब हो जाएगी। शिकायतकर्ता सीताराम ठाकुर, प्रतिपाल सिंह ने शिकायत में उल्लेख किया है कि पीडब्ल्यूडी एसडीओ से जब फोन पर शिकायत की तो पहले उन्होंने सब सही बताया और फिर फोटो दिखाने पर नए पाइप डालने की बात कही। उन्होंने घटिया निर्माण पर तत्काल रोक लगाने, स्वतंत्र तकनीकी टीम से सभी आठ पुलियों का भौतिक सत्यापन कराने, पुराने पाइप हटाकर नए एनपी 3 पाइप डलवाने, पाइपों को सही तरीके से जोडऩे आदि मांगें की हैं। साथ ही जब इसकी जांच की जाए, तो शिकायतकर्ता को भी सूचना देने दी जाए, जिससे सभी बिन्दुओं पर जांच हो सके।

यूपी को जोड़ेगी यह सड़क


यह सड़क बीना से सीधे यूपी को जोड़ेगी, जिससे भारी वाहनों का दबाव हमेशा रहेगा। यदि सड़क में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, तो कुछ दिनों में ही यह खराब हो जाएगी और फिर वाहन चालक परेशान होंगे। ग्रामीणों द्वारा भी गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की जा रही है।

नहीं बताई जा रही जगह


शिकायतकर्ता से दरार वाले पाइप और बिना बेस की बन रही पुलिया की जगह की जानकारी मांगी थी, लेकिन जानकारी नहीं दी जा रही है। निर्माण कार्य की लगातार जांच की जा रही है, जिसमें इस तरह की बात सामने नहीं आई है। पिछले दिनों वरिष्ठ अधिकारी ने भी जांच की थी।
शुभम मिश्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी