8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथी पर सवार दूल्हे को देखने उमड़ पड़ी भीड़, शान से ले गया अपनी दुल्हनिया

जिला पंचायत सदस्य दावतपुरा निवासी हनुमंत सिंह चौहान की बेटी नलिनी सिंह की बारात राजसी ठाट के साथ निकली। बारात की शान-ओ-शोकत देखने दूर दूर से लोगों की भीड़ उमड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 May 2022, 10:57 AM IST

News

हाथी पर सवार दूल्हे को देखने उमड़ पड़ी भीड़, शान से ले गया अपनी दुल्हनिया

गुना. मध्य प्रदेश के गुना जिले के रुठियाई कस्बे में राघौगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष और मौजूदा समय में जिला पंचायत सदस्य दावतपुरा निवासी हनुमंत सिंह चौहान की बेटी नलिनी सिंह की बारात राजसी ठाट के साथ निकली। इस बारात की खास बात ये रही कि, इसमें दूल्हा घोड़ी पर नहीं, बल्कि हाथी सवार होकर अपनी दुल्हनिया लेने आया था। शहर में पहली बार इस ठाठ बाठ से निकली बारात को देखने बड़ी संख्या में लोग भी सड़कों पर जमा हो गई। सड़कों पर भारी भीड़ के बीच शाही अंदाज में ये बारात निकली।


बता दें कि, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीसिंह दातवपुरा के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी बेटी नलिनी सिंह की शादी सारथल बारां (राजस्थान) के जमींदार परिवार के स्व. महेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र जयेंद्र सिंह राठौड़ से हुई है। बताया तो ये भी गया है कि, शादी को लेकर शहरभर में पिछले कई महीनों से तैयारियां और व्यवस्थाएं की जा रही थीं।शादी को शही और भव्यता देने के लिए इतनी पहले से तैयारियां शुरु की गई थीं।

शादी की तय तारीख यानी सोमवार की शाम पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीसिंह की बेटी की बारात उनके द्वार पर आई थी। यहां वीरेंद्र कुमार अग्रवाल के घर से दूल्हे को हाथी पर बैठाकर बारात निकाली गई और तय रास्ते से होकर बारात दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची। यहां दूल्हे को दुल्हन के घर में प्रवेश कराने के लिए हाथी से उतारकर घोड़ी पर बैठाया गया। इसके बाद तोरण मारने समेत शादी की अन्य रस्में पूरी की गईं।

यह भी पढ़ें- न्यूयार्क सिटी में पानी पर हाहाकार, 500 परिवारों को मिल रहा सिर्फ एक टैंकर पानी


शहरभर मेंहो रही शादी की चर्चा

बता दें कि, सिर्फ बारात ही नहीं बल्कि श्रीसिंह की बेटी की पूरी शादी ही काफी भव्य थी, जिसकी चर्चा शहरभर में काफी की जा रही है। जब से बारात में दूल्हे को घोड़ी की बजाय हाथी पर बैठाकर ले जाने की बात सामने आई तभी से पूरे इलाके में ये चर्चा का विषय बन गई। रुठियाई के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में भी शादी समारोह को लेकर चर्चा हो रही है। शादी समारोह देखने के लिए आसपास के इलाकों के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए। जिस मार्ग से बारात गुजरी, उसके दोनों तरफ इसे देखने वालों का जमावड़ा लग गया। इसके अलावा राजस्थान का बैंड और डांसर भी इस शादी का बड़ा आकर्षण रहे। बैंड में करतब दिखाकर संचालन करते कलाकार इस शादी की रोनक बढ़ाते दिखे।

जब भाजपा विधायक को लगाना पड़ा कार में धक्का, लोग बोले- 'डीजल महंगा हुआ तो ऐसे चला रहे', देखें वीडियो