Guna Lawyer Death: मध्यप्रदेश के गुना में शुक्रवार को धनतेरस की सुबह एक वकील की अचानक उस वक्त मौत हो गई जब वो अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर रहे थे। वकील लोकेन्द्र श्रीमाल घर के बाहर स्कूटी खड़ी करते वक्त अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अटैक के कारण हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह स्कूटी खड़ी करने के दौरान अचानक गिरते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने और उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।