scriptसीमाएं सीज, चेक पोस्ट पर बढ़ाई सख्ती, कर रहे पूछताछ | Seal limits, increased strictness on check posts, inquiries are being | Patrika News
उमरिया

सीमाएं सीज, चेक पोस्ट पर बढ़ाई सख्ती, कर रहे पूछताछ

आवागमन पर रहेगी नजर

उमरियाApr 08, 2020 / 10:30 pm

ayazuddin siddiqui

Corona : गुजरात में एक ही दिन में 29 नए मरीज, अहमदाबाद में सबसे अधिक 19

Corona : गुजरात में एक ही दिन में 29 नए मरीज, अहमदाबाद में सबसे अधिक 19

उमरिया. अनुविभागीय अधिकारी मानपुर ने बताया कि कोविड वायरस कोविड 19 कंोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान मे रखते हुए मानपुर की समस्त सीमाएं 7 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से सीज की गई है, तथा आवागमन की निरंतर निगरानी के लिए चयनित वाहन जांच स्थलो , चेक पोस्ट पर अधिकारियो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होने बताया कि धमोखर चेक पोस्ट में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक के लिए प्रहलाद राय जी आर एस धमोखर, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक के लिए कमलेश सिंह जी आर एस परासी, रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक के लिए सनातन तिवारी जी आर एस घघडार को तैनात किया गया है।
इसी तरह चेक पोस्ट भरौलाी में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक के लिए दिलावर सिंह ए बी एफ ओ, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए राजमणि त्रिपाठी रोजगार सहायक, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए संजय जायसवाल को तैनात किया गया है। चेक पोस्ट ताला में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक के लिए सरोज कुमार यादव जी आर एस डोभा, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए अशोक पटेल ए बी एफ ओ ताला, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए संतोष सोनी सचिव ताला को तैनात किया गया है।
इसी प्रकार चेक पोस्ट पनपथा में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक के लिए नीरज द्विवेदी जी आर एस, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए केशव सिंह मेश्राम छात्रावास अधीक्षक भरेवा, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए सतीश चतुर्वेदी , चेक पोस्ट बडछड में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए सत्येंद्र त्रिपाठी रोजगार सहायक, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक के लिए ओ पी तिवारी आर ई ओ चंदवार, रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक के लिए प्रकाश रजक छात्रावास अधीक्षक अमरपुर, चेक पोस्ट मानपुर में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए श्रवण कुमार द्विवेदी सचिव, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए द्ददी कोल पशु चिकित्सा मानपुर, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए हनुमाप्रसाद कोल छात्रावास अधीक्षक मानपुर, चेक पोस्ट मसीराघाट में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए राधा कृष्ण केवट जी आर एस, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए सत्य पाल सिंह छात्रावास अधीक्षक मानपुर, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए राम चंद्र गुप्ता सचिव को तैनात किया गया है। इसी तरह चेक पोस्ट पोडी घाट बल्हौड में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए सुंदर लाल जायसवाल सचिव, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए हरिदीन चौधरी अधीक्षक छात्रावास मानपुर, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए अशोक तिवारी सचिव , चेक पोस्ट जनाड नांका में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए भगवानदास अधीक्षक बिजौरी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए पवन गुप्ता जी आर एस बिजौरी रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए विवेक कुमार उर्मलिया रोजगार सहायक करौंदीटोला को तैनात किया गया है।

Home / Umaria / सीमाएं सीज, चेक पोस्ट पर बढ़ाई सख्ती, कर रहे पूछताछ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो