योग दिवस को लेकर की जा रही तैयारी
उमरिया•May 23, 2022 / 05:25 pm•
ayazuddin siddiqui
You will be physically and mentally healthy only by yoga
उमरिया. नेहरू युवा केंद्र क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर लगातार योगाभ्यास करा रहा है। इस वर्ष देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसलिए इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी विशेष रूप से मनाया जाएगा जिसके लिए व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसको लेकर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से तैयारी की जा रही है। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की तैयारी के संदर्भ में नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में उमरिया के विभिन्न स्थानों पर योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
इसके तहत नेहरु युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी आदित्या सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक, युवा मंडल के सदस्य आदि की भागीदारी से जिले के विभिन्न प्रखंडों में योगाभ्यास, वेबिनार या सेमिनार तथा ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतिभागियों के बीच प्रश्नोत्तरी, निबंध, पेंटिंग की प्रतियोगिता कराई जा रही है। साथ ही लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर योग की महत्ता बताई जा रही है। योग शिक्षक अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास आयोजित किया जा रहा है और योग के लाभ बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति खुद को योग से शारीरिक व मानसिक रूप रूप से फिट रख सकता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को योग से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से समझाया गया कि किसी तरह हम समय पर योगाभ्यास कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। क्योंकि जब मानव शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होता है तो उससे स्वस्थ समाज का निर्माण भी होता है। योगाभ्यास से लोगों को कई घातक बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योगाभ्यास कर अपना व अपने परिवार को स्वस्थ रखें। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी का प्रेरणा तिवारी, योग शिक्षक अरविंद त्रिपाठी, ऋषभ त्रिपाठी, माही राय, उदय यादव, आयुष राय, सुरेन्द्र यादव, करन बैगा, पूजा परास्ते, लक्ष्मी सिंह ,जितेंद्र तिवारी, शिवानी बर्मन, सोन्या राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।