Up News: फतेहपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है, योगी सरकार महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है। लेकिन जिले का स्वास्थ्य महकमा जमीनी स्तर पर इसको उतारने में फेल साबित हो रहा है। ताजा मामला फतेहपुर के गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है,जहां गर्भवती महिलाओं से नार्मल डिलीवरी के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है, और तो और कैमरे में महिलाओं से वसूली करते दिख रही महिलाए अंगूठाछाप है, और स्वास्थ्य सेवाएं की ए बी सी डी तक से वाकिफ नहीं है। बतादें कि गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई साल से दोनों महिलाएं ऐसे ही वसूली करती आ रही है। यहां तक की अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की खून की जांच भी निःशुल्क होती है लेकिन यहां बाहरी पैथोलॉजी से जांच कराई जाती है। जो जांच फ्री में होती है उसके लिए 200 से 300 तक पैसा लिया जाता है। वही जब इस मामले में हमने सीएमओ से बात की तो सीएमओ का कहना है कि मैंने तुरंत वहां के अस्पताल प्रभारी से बात कर उन महिलाओं को हटाने का आदेश दे दिया है, और गर्भवती महिलाओं की जांच निशुल्क कराने की व्यवस्था अस्पताल में उपलब्ध है। बाहर से क्यों कराई जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फतेहपुर से राजेश सिंह भदौरिया की रिपोर्ट