scriptराहुल गांधी के मेक इन इंडिया की जगह …इन इंडिया पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान | Akhilesh Yadav's big statement ... In India instead of make in India | Patrika News
उन्नाव

राहुल गांधी के मेक इन इंडिया की जगह …इन इंडिया पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

– पॉलिटिकल चीजों से बचने के लिए पीड़िता को भेजा गया दिल्ली

उन्नावDec 14, 2019 / 09:10 pm

Narendra Awasthi

राहुल गांधी के मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान

राहुल गांधी के मेक इन इंडिया की जगह …इन इंडिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान

उन्नाव. पॉलिटिकल चीजों से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने पीड़िता को दिल्ली भेजा। डॉक्टरों ने बातचीत के दौरान बताया था कि बड़ी मुश्किल से पैरों में नस मिली है। इससे उसकी गंभीर हालत का पता चलता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा में नेता विरोधी दल को पीड़िता से मिलने नहीं दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। सरकार को पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में पता था। मरते मरते हुए न्याय के लिए कई गई थी। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उसके न्याय के लिए लड़े।

 

अवैध खनन की जांच सीबीआई से

विगत ढाई सालों से जो अवैध खनन हुआ है उसकी भी सीबीआई जांच पहले से चल रही जांच में शामिल कर ले। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख दर्द तभी कम होंगे। जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार चली जाएगी। देश के बड़े उद्योगपति ने कहा है कि हमें डर लग रहा है। क्या समाज में इतनी नफरत कभी फैलाई गई है। जितनी इन्होंने फैला दी। क्योंकि इनका यही आधार है। भाजपा डर और नफरत से ही राजनीति करना चाहते हैं। डर तभी जाएगा जब भारतीय जनता पार्टी जाएगी।

 

यूपी के ही आंकड़े निकलवा ले

राहुल गांधी द्वारा मेक इन इंडिया की जगह पर कहे गए … इन इंडिया के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल गांधी इसके साथ कुछ आंकड़े देते तो उनकी बात बिल्कुल सही साबित हो जाएगी। यूपी के ही आंकड़े निकलवा ले। भारतीय जनता पार्टी की सरकार नाकाम हुई है। दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी शुरू से यह बात कह रही है। बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई 1090 हमारे कमाल के मुख्यमंत्री जी ने बंद कर दिया। इस मौके पर एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, राजेन्द्र चौधरी मौजूद थे।

Home / Unnao / राहुल गांधी के मेक इन इंडिया की जगह …इन इंडिया पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो