scriptउन्नाव: सगाई की अंगूठी देख प्रेमी हुआ नाराज, खुरपी से काट दिया पंजा | Boyfriend cuts off girlfriend 'claw', Police arrested | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव: सगाई की अंगूठी देख प्रेमी हुआ नाराज, खुरपी से काट दिया पंजा

उन्नाव में प्रेमी, प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज हो गया। उसने सगाई की अंगूठी वाले हाथ को कलाई से काट दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‌

उन्नावMar 13, 2024 / 11:22 am

Narendra Awasthi

सगाई की अंगूठी देख प्रेमी हुआ नाराज, खुरपी से काट दिया पंजा

अस्पताल में भर्ती कराया गया पीड़िता को

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रेमी ने सगाई की अंगूठी देख नाराज हो गया। उसने प्रेमिका का पंजा ही काट दिया। जिससे प्रेमिका छटपटाने लगी। खेत पर पहुंचे पिता ने बेटी को छटपटाता देग स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रेम संबंधों का मामला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

यह भी पढ़ें

ईडी की कार्रवाई: सपा नेत्री नूरी शौकत बोली – छापा हमारे हित में, इरफान सोलंकी से कोई संबंध नहीं

गांव निवासी किशोरी का गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने की कसमें भी खाई थी। इसी बीच किशोरी के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। शादी की तारीख भी आ गई थी। 19 अप्रैल को बारात आनी थी।

सगाई की अंगूठी वाले पंजे को ही काट डाला

रिंकू ने जब सुना तो वह नाराज हो गया। मोबाइल पर उसने किशोरी को खेत पर बुलाया। रिंकू ने भाग चलने के लिए दबाव बनाया। लेकिन किशोरी नहीं मान रही थी। बीते मंगलवार को भी रिंकू ने बहाने से किशोरी को खेत पर बुलाया। जहां दोनों के बीच एक बार फिर बहस हुई। गुस्से में रिंकू ने जिस हाथ में सगाई की अंगूठी पहनी थी उसको पंजे से ही काट दिया।

क्या कहते हैं सीओ बांगरमऊ?

क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद कुमार ने बताया कि प्रेम संबंधों में यह घटना हुई है। किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Home / Unnao / उन्नाव: सगाई की अंगूठी देख प्रेमी हुआ नाराज, खुरपी से काट दिया पंजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो