scriptकोविड-19 – मुंबई से आए युवक की जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत से मचा हड़कंप | Covid-19, Youth dies in isolation ward of district hospital | Patrika News
उन्नाव

कोविड-19 – मुंबई से आए युवक की जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत से मचा हड़कंप

– देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कि सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए सड़क मार्ग से निकला था मृतक
– यह कैसा लॉक डाउन – मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के जिला प्रशासन की नाक के नीचे से गुजरता हुआ पहुंचा था घर

उन्नावMay 13, 2020 / 08:54 am

Narendra Awasthi

कोविड-19 - मुंबई से आए युवक की जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत से मचा हड़कंप

कोविड-19 – मुंबई से आए युवक की जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत से मचा हड़कंप

उन्नाव. जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए लाए गए संदिग्ध कोरोना वायरस मरीज का निधन हो गया। जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मृतक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। वही शव को कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार सील कर डीप फ्रीजर में रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह निश्चित किया जाएगा कि शव परिजनों को देना है कि नहीं। पॉजिटिव आने पर कोविड-19 गाइडलाइन शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

बारासगवर थाना क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी रोजी रोटी की तलाश में मुंबई मुंबई गया था। जहां कोविड-19 लॉग डाउन के दौरान देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए अपने घर के लिए निकला। रास्ते में कहीं पैदल तो कहीं साधन से दूरी तय करते हुए जैसे तैसे घर पहुंचा। गांव पहुंचने पर लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। इसके बाद वह पीएचसी बीघापुर में पहुंचकर अपनी जांच कराई। बुखार, खांसी, सांस की बीमारी आदि लक्षण एक साथ देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

आकस्मिक कक्ष के फीवर क्लीनिक में उसका चेक किया गया। जिसके बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। विगत सोमवार को उसका सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। लेकिन रिपोर्ट आती इसके पहले मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद एक बार फिर मृतक का सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह निश्चित होगा की मौत कोरोना पॉजिटिव से हुई है या फिर सामान्य। रिपोर्ट आने तक शव को डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाएगा।

Home / Unnao / कोविड-19 – मुंबई से आए युवक की जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मौत से मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो