सपा विधायक इरफान सोलंकी पर आने वाला आज का निर्णय एक बार फिर टला
जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 24 मार्च की रात 10 बजे से 25 मार्च को अपराह्न 5 बजे तक शराब की सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेगी। बंदी के दौरान लाइसेंस धारक दुकानदारों को किसी प्रकार का प्रतिफल नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से किया जाए।
उल्लेखनीय रंगों का त्योहार होली होली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन खाद्य पदार्थों के नमूने ले रहा है। इसी क्रम में आज गोकुल बाबा सहजनी से बेसन का नमूना लिया गया। जबकि त्रिभुवन खेड़ा से रंगीन कचरी, लोक नगर से पनीर, पीडी नगर से मैदा का नमूना लिया गया। जबकि आदर्श नगर की एक दुकान से भी बेसन का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंजूषा सिंह ने यह जानकारी दी है।