scriptएक बार फिर जनपद में पकड़ा गया गोवध में शामिल अभियुक्तगण | The accused involved in the killing of cattle animals arrested | Patrika News
उन्नाव

एक बार फिर जनपद में पकड़ा गया गोवध में शामिल अभियुक्तगण

– मुजफ्फरनगर, अमेठी के अभियुक्तों सहित कुल पांच गिरफ्तार
– इसके पूर्व भी हो चुकी है गिरफ्तारी

उन्नावFeb 26, 2020 / 09:08 pm

Narendra Awasthi

एक बार फिर जनपद में पकड़ा गया गोवध में शामिल अभियुक्तगण

एक बार फिर जनपद में पकड़ा गया गोवध में शामिल अभियुक्तगण

उन्नाव. पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी गोवंश पशु पर हो रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार थाना पुलिस ने गो वंशीय पशुओं की वध में शामिल अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही उनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बिहार थाना क्षेत्र का मामला

उन्होंने कहा कि बिहार थाना पुलिस ने क्षेत्र अधिकारी बीघापुर के निर्देशन में गोवंश के पशुओं के बाद हत्या में शामिल अभियुक्त चंद्रशेखर पुत्र स्वर्गीय महादेव यादव निवासी बदनपुर थाना बिहार, मुस्तफा पुत्र मोहम्मद आकिल निवासी सरवट पीर महमूद नगर सिविल लाइन जनपद मुजफ्फर नगर, सलीम पुत्र सादिक अली निवासी दौलतपुर थाना जगदीशपुर अमेठी, श्याम बाबू पुत्र अमरनाथ धानुक निवासी यशवंत खेड़ा थाना बिहार उन्नाव शामिल है। जिनके पास से 5 गोवंश पशु के साथ अवैध तमंचा, कारतूस का बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिपाल पुत्र राम बहादुर निवासी पितुवा खेड़ा थाना बिहार मौके से भागने में सफल रहा। बरामद पशुओं के विषय में उन्होंने बताया कि 3 बैल, दो गाय कुल 5 गोवंश के साथ दो तमंचा, चार कारतूस एक लोहे का बांका, रस्सी के टुकड़े के साथ अन्य सामग्री बरामद की गई है। पकड़ने वाली टीम में बिहार थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल जहीर अहमद, कांस्टेबल विकास शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।

 

Home / Unnao / एक बार फिर जनपद में पकड़ा गया गोवध में शामिल अभियुक्तगण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो