scriptजिलाधिकारी को प्रथम आगमन पर बुरा अनुभव हुआ, मचा हड़कंप | The Collector had a bad experience on first arrival | Patrika News
उन्नाव

जिलाधिकारी को प्रथम आगमन पर बुरा अनुभव हुआ, मचा हड़कंप

– नगर को स्वच्छ बनाये रखने को निर्धारित कि गई समय सीमा

उन्नावFeb 25, 2020 / 04:18 pm

Narendra Awasthi

जिलाधिकारी को प्रथम आगमन पर  बुरा अनुभव हुआ, मचा हड़कंप

जिलाधिकारी को प्रथम आगमन पर बुरा अनुभव हुआ, मचा हड़कंप

उन्नाव. नवागत जिलाधिकारी को जनपद में प्रथम आगमन पर बुरा अनुभव हुआ करना पड़ा। बदबू से नाक बंद करना पड़ा। जिसका भाग अधिकारियों के साथ बैठक में सामने आया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता में स्वच्छता अभियान है। इसके बाद भी यहां गंदगी फैली है।

 

अधिकारियों के साथ बैठक में सख्त निर्देश दिया

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पहली बैठक में अपने तेवर दिखाए। उन्होंने कहा उनका सबसे पहला लक्ष्य नगर को स्वच्छ बनाये जाने का है। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि 15 दिन के अन्दर नगर की सफाई विशेष प्राथमिकता में लाये। अन्यथा की दशा में कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होने कहा कि प्रत्येक सफाई कर्मी की जिम्मेदारी निधारित की जाये तथा उनकी उपस्थित चेक करने के लिए विभागीय अधिकारी की तैनाती की जाये। इस हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये है कि नगर को 15 दिन के अन्दर सफाई कराये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक करा ली जाये।

Home / Unnao / जिलाधिकारी को प्रथम आगमन पर बुरा अनुभव हुआ, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो